{"_id":"5da0985c8ebc3e93df4245b3","slug":"state-level-chess-competition-begins-at-jwalamukhi-63-participants-participating","type":"story","status":"publish","title_hn":"ज्वालामुखी में राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता का आगाज, 63 प्रतिभागी ले रहे भाग","category":{"title":"Local Sports","title_hn":"स्थानीय खेल","slug":"local-sports"}}
ज्वालामुखी में राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता का आगाज, 63 प्रतिभागी ले रहे भाग
Fri, 11 Oct 2019 08:27 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ज्वालामुखी (कांगड़ा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ज्वालामुखी (कांगड़ा)
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 11 Oct 2019 08:27 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
प्रदेश शतरंज एसोसिएशन की तरफ से राज्य स्तरीय अंडर-11 और 19 ओपन एंड गर्ल्स शतरंज प्रतियोगिता शुक्रवार को शुरू हो गई। प्रतियोगिता में जिला कांगड़ा, हमीरपुर, कुल्लू व शिमला आदि से संबंधित प्रतिभागी भाग ले रहे हैं।
विज्ञापन
पहले दिन खिलाड़ियों को शतरंज खेल के नियम भी समझाए गए। जिला कांगड़ा चेस एसोसिएशन के प्रधान प्रवीन शर्मा भी इस मौके पर मौजूद रहे। हिप्र स्टेट चेस एसोसिएशन की जनरल सेक्रेटरी विदुषी शर्मा ने बताया कि दो दिवसीय राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में 63 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं।
विज्ञापन
प्रतियोगिता में 50 प्रतिशत लड़कियां भाग ले रही हैं। शनिवार को इस प्रतियोगिता का समापन होगा और चयनित प्रतिभागी राष्ट्रीय स्तर के लिए चयनित किए जाएंगे। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया जाएगा और अव्वल प्रतिभागियों को स्मृति चिन्ह भी दिए जाएंगे।
विज्ञापन