{"_id":"5bcadde1bdec226989662ef7","slug":"state-level-athletics-meet-on-the-synthetic-track-anu-hamirpur-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्यस्तरीय एथलेटिक्स मीट में सिंथेटिक ट्रैक पर दमखम दिखाएंगे खिलाड़ी","category":{"title":"Local Sports","title_hn":"स्थानीय खेल","slug":"local-sports"}}
राज्यस्तरीय एथलेटिक्स मीट में सिंथेटिक ट्रैक पर दमखम दिखाएंगे खिलाड़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Sat, 20 Oct 2018 01:19 PM IST
विज्ञापन
डीएवी स्कूल हमीरपुर की ओर से सिंथेटिक ट्रैक अणु में 21 से 23 अक्तूबर तक डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स राज्य स्तरीय एथलीट मीट का आयोजन किया जाएगा। स्कूल की लोकल मैनेजमेंट कमेटी के चेयरमैन आनंद स्वरूप और प्रधानाचार्य विश्वास शर्मा ने बताया कि इस एथलेटिक्स का मुख्य उद्देश्य बच्चों के अंदर छुपे हुए हुनर को बाहर निकालना, खेल भावना में रुचि बढ़ाना और बच्चों में आपसी सामंजस्य बढ़ाना रहेगा।
विज्ञापन
प्रतियोगिता में प्रदेशभर के डीएवी और सीबीएसई स्कूलों के खिलाड़ी भाग लेंगे। प्रदेश के 28 डीएवी व सीबीएसई स्कूलों के लड़के और 22 स्कूलों की लड़कियां इस एथलेटिक्स मीट में अपना प्रदर्शन करेंगे। प्रतियोगिता में 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर, 800 मीटर, 1500 मीटर व 4 गुणा 400 मीटर रिले दौड़, लंबी और ऊंची कूद, डिस्कस थ्रो व शॉटपुट के मुकाबले होंगे।
विज्ञापन
आयोजक सचिव रसील कुमार और सहायक सचिव तरपृष्ट ठाकुर ने बताया कि इस प्रतियोगिता का शुभारंभ उपायुक्त हमीरपुर डा. रिचा वर्मा करेंगी। जबकि, एसपी हमीरपुर रमन कुमार मीणा समापन समारोह में विजेताओं को सम्मानित करेंगे।
विज्ञापन