फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   State Level Athletics Competition: Sirmaur's team ready to show strength in Hamirpur

राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता: हमीरपुर में दमखम दिखाने के लिए सिरमौर की टीम तैयार

Fri, 06 May 2022 10:07 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन (सिरमौर)
संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन (सिरमौर) Published by: Krishan Singh Updated Fri, 06 May 2022 10:07 PM IST
सार

सिरमौर एथलेटिक्स संघ के प्रधान शिवराज और महासचिव वीके यादव ने बताया कि सिरमौर के लड़के और लड़कियां पांच वर्गों में भाग लेंगे। डिंपल परमार लड़कियों, सुधीर और मयंक लड़कों के दल का प्रतिनिधित्व करेंगे। 

विज्ञापन
State Level Athletics Competition: Sirmaur's team ready to show strength in Hamirpur
एथलेटिक्स(प्रतीकात्मक) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर एथलेटिक्स संघ ने हमीरपुर में होने जा रही राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों को चयनित कर लिया है। हमीरपुर में 14 और 15 मई को प्रतियोगिता होगी। सिरमौर एथलेटिक्स संघ के प्रधान शिवराज और महासचिव वीके यादव ने बताया कि सिरमौर के लड़के और लड़कियां पांच वर्गों में भाग लेंगे। डिंपल परमार लड़कियों, सुधीर और मयंक लड़कों के दल का प्रतिनिधित्व करेंगे। अंडर-14 वर्ग में गौरव 100 मीटर, 600 मीटर दौड़ और लंबी कूद, अभिनव 600 मीटर दौड़, नेहा 100 मीटर और लंबी कूद, स्नेहा 600 मीटर, लंबी कूद और शॉटपुट, स्मृति 600 मीटर दौड़ में हिस्सा लेंगी। 

विज्ञापन


अंडर-16 वर्ग में अर्शिता 100 मीटर, 400 मीटर दौड़, सिमरन 1000 मीटर दौड़, साक्षी 1000 मीटर दौड़ और शॉटपुट, सूरज 1,000 मीटर, आरव लंबी कूद, वैभव शॉटपुट, तनीषा लंबी कूद स्पर्धा में भाग लेंगी। अंडर-18 वर्ग में इरम 100 मीटर और लंबी कूद, मनीषा 800 मीटर और 1,500 मीटर, प्रीति लंबी कूद, सागर 400 मीटर और 100 मीटर, सत्यपाल 1,500 मीटर और 3,000 मीटर, प्रिया 400 मीटर, जुवैद 800 मीटर, सोनू 200 मीटर दौड़ में भाग लेंगे। अंडर-20 वर्ग में रजनी 100 मीटर, रवीना 800 और 1500 मीटर, नगमा 400 मीटर, सोहेल खान 400 मीटर, प्रीतिमा 5,000 और साहिल दत्ता 10,000 मीटर दौड़ में भाग लेंगे। अभिषेक 100 और 200 मीटर, ममता 100 और 200 मीटर, ऋषभ तिवारी 400 और 800 मीटर, गरिमा 800 मीटर, रितिका 1,500 और 5,000 मीटर, विकास 1,500 मीटर, श्यामा 10,000 मीटर, युवराज शॉटपुट, गुरप्रीत कौर शॉटपुट, रोहित 1,500 और 5000 मीटर दौड़, मनीषा 400 और 800 मीटर, शुभम लंबी कूद प्रतियोगिता में भाग लेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed