फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   special olympic himachal pradesh winter games in Narkanda

नारकंडा की ढलान पर करतब दिखाएंगे 250 खिलाड़ी

Wed, 13 Feb 2019 06:08 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुमारसैन (रामपुर बुशहर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुमारसैन (रामपुर बुशहर) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 13 Feb 2019 06:08 PM IST
विज्ञापन
special olympic himachal pradesh winter games in Narkanda

शिमला जिले के नारकंडा की स्कीइंग स्लोप धोमड़ी में स्पेशल ओलंपिक हिमाचल प्रदेश विंटर गेम्स की नेशनल चैंपियनशिप बुधवार को शुरू हुई। उपायुक्त अमित कश्यप ने पांच दिवसीय प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। स्पेशल ओलंपिक हिमाचल प्रदेश की चेयरपर्सन मल्लिका नड्डा मौजूद रहीं। चैंपियनशिप में देश के सात राज्यों से करीब 250 दिव्यांग प्रतिभागी भाग ले रहे हैं।

विज्ञापन


प्रतियोगिता में एल्पाइन स्कीइंग, स्नो बोर्डिंग और स्नो यूंग जैसी स्पर्धाएं होंगी। डीसी अमित कश्यप ने खिलाड़ियों से आह्वान किया कि वे नशे जैसी बुराइयों से दूर रहें। उन्होंने आयोजन समिति को 21 हजार रुपये देने की घोषणा की।

विज्ञापन

special olympic himachal pradesh winter games in Narkanda

मल्लिका नड्डा ने कहा कि स्पेशल ओलंपिक एक राष्ट्रीय महासंघ है, जो मानसिक रूप से अक्षम बच्चों को ओलंपिक जैसी खेलें करवाता है। विशेष बच्चों के लिए शीतकालीन खेलें मनाली और नारकंडा में करवाने वाला हिमाचल देश का प्रथम संचालक राज्य है। स्पेशल ओलंपिक हिमाचल प्रदेश ने चार विश्वस्तरीय ग्रीष्मकालीन प्रतियोगिताओं और तीन विश्व स्तरीय शीतकालीन खेलकूद प्रतियोगिताओं में भाग लिया है।

इनमें 29 स्वर्ण, 23 रजत और 26 कांस्य पदक जीते हैं। उन्होंने कहा कि स्पेशल ओलंपिक की 15वीं विश्व स्तरीय ग्रीष्मकालीन खेलकूद प्रतियोगिता 14 से 21 मार्च से आबुधाबी में होगी। खेल निदेशक सुनील धर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में दस राज्यों के करीब 250 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता का समापन 17 फरवरी को होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed