फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Skiers Sweating for medals in minus degree temperature at manali

मानइस डिग्री तापमान में मेडल के लिए पसीना बहा रहे स्कीयर्स

Thu, 23 Jan 2020 09:47 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मनाली (कुल्लू)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मनाली (कुल्लू) Published by: Krishan Singh Updated Thu, 23 Jan 2020 09:47 PM IST
विज्ञापन
Skiers Sweating for medals in minus degree temperature at manali
सोलंगनाला में स्कीयर्स - फोटो : अमर उजाला

राज्य स्तरीय विंटर गेम्स के लिए प्रदेश के 30 विंटर क्लबों के खिलाड़ियों ने मनाली के सोलंगनाला की स्कीइंग ढलान में अभ्यास शुरू कर दिया है। माइनस डिग्री तापमान में स्कीयर्स तैयारियां कर रहे हैं। विंटर गेम्स के प्रधान लुदर चंद ठाकुर ने बताया कि एसोसिएशन की ओर से विंटर गेम्स की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है और विंटर गेम्स में भाग लेने के लिए पूरे प्रदेश के 30 विंटर क्लबों के खिलाड़ी स्कीइंग एल्पाइन और स्नो बोर्डिंग की तैयारी के लिए सोलंगनाला में माइनस डिग्री तापमान में पसीना बहा रहे हैं।

विज्ञापन


प्रतियोगिता में 250 खिलाड़ी भाग लेंगे। 25 ओर 26 जनवरी को स्पर्धा होगी। विंटर गेम्स अटल बिहारी पर्वतारोहण खेल संस्थान मनाली की ओर से करवाई जा रही हैं। स्की और स्नो बोर्ड इंडिया और इंडियन ओलंपिक संघ के सचिव रूप चंद नेगी ने कहा कि स्नो बोर्ड इंडिया और इंडियन ओलंपिक संघ के दिशा निर्देशों पर प्रतियोगिता करवाई जा रही है। स्पर्धा में प्रथम, द्वितीय, तृतीय और चौथे स्थान पर आने वाले खिलाड़ी उत्तराखंड के ओली में 7 से 11 फरवरी तक होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed