{"_id":"5bf001f6bdec22695d360f49","slug":"sjvn-limited-inter-unit-cultural-competitions-at-rampur-bushahr","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतर इकाई प्रतिस्पर्धाओं में एनजेएचपीएस का दबदबा","category":{"title":"Local Sports","title_hn":"स्थानीय खेल","slug":"local-sports"}}
अंतर इकाई प्रतिस्पर्धाओं में एनजेएचपीएस का दबदबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामपुर बुशहर
Updated Sat, 17 Nov 2018 05:26 PM IST
विज्ञापन
एसजेवीएन लिमिटेड ने देश-विदेश में स्थित समस्त इकाइयों में कार्यरत कर्मचारियों के सर्वांगीण विकास को लेकर अंतर इकाई सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया।
विज्ञापन
16 से 18 नवंबर तक नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में आयोजित प्रतियोगिताओं का शुभारंभ निदेशक वित्त अमरजीत सिंह बिंद्रा ने किया। परियोजना प्रमुख संजीव सूद ने मुख्य अतिथि बिंद्रा और उनके साथ आए अतिथियों का स्वागत किया।
विज्ञापन
बिंद्रा ने कहा कि कर्मचारियों, अधिकारियों में छिपी प्रतिभाओं और परस्पर प्रतिस्पर्धा की भावना को जागृत करने के उद्देश्य से विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन
एकल गान और समूह गान प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने अपनी मधुर और लोक शैली में विभिन्न प्रस्तुतियां देकर उपस्थित जनसमूह का खूब मनोरंजन किया।
निर्णायक मंडल के अनुसार एकल गान प्रतियोगिता में एनजेएचपीएस के पीएस नेगी ने प्रथम, निगमित कार्यालय शिमला के मनोज नेगी द्वितीय और आरएचपीएस की कौशल्या नेगी तृतीय स्थान पर रहीं।
समूहगान प्रतियोगिता में एनजेएचपीएस की टीम प्रथम, एलएचईपी की टीम द्वितीय और आरएचपीएस की टीम तृतीय स्थान पर रही। प्रतियोगिता में एनजेएचपीएस के योगेंद्र सिंह प्रथम, आरएचपीएस के सुशील कुमार द्वितीय और एनजेएचपीएस की नवकिरण कटोच तृतीय स्थान पर रही।