फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एक हाथ गंवाने के बाद भी नहीं टूटा हौंसला, करते हैं शानदार बल्लेबाजी, लगाते हैं चौके और छक्के

Wed, 24 Oct 2018 02:34 PM IST
वाहिद अली, अमर उजाला, मेरठ
वाहिद अली, अमर उजाला, मेरठ Updated Wed, 24 Oct 2018 02:34 PM IST
विज्ञापन
single hand batsman pramod kumar of meerut rocks in cricket know his inspiring story
मेरठ न्यूज - फोटो : अमर उजाला

‘यूं तो कदम-कदम पर हैं दीवार सामने, कोई न हो तो खुद से उलझ जाना चाहिए’ ये चंद लाइन एक हाथ के बल्लेबाज प्रमोद कुमार के लिए सटीक बैठ रही है। मेरठ के रहने वाले प्रमोद ने सात साल की कम उम्र में एक हादसे में बायां हाथ गंवाने के बाद भी अपना हौसला नहीं गंवाया। 16 वर्षीय प्रमोद एक हाथ से ही शानदार बल्लेबाजी करते हैं।

single hand batsman pramod kumar of meerut rocks in cricket know his inspiring story
मेरठ न्यूज - फोटो : अमर उजाला

प्रमोद कुमार मूल रूप से परीक्षितगढ़ के इकला खानपुर के रहने वाले हैं। पिता ओमप्रकाश मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करते हैं। चार बहन-भाईयों में प्रमोद सबसे छोटा है। प्रमोद के पिता ओमप्रकाश ने बताया कि प्रमोद जब 7 साल का था तो ट्यूबवैल से हुए एक हादसे में उसने अपना बायां हाथ गंवा दिया था।

single hand batsman pramod kumar of meerut rocks in cricket know his inspiring story
मेरठ न्यूज - फोटो : अमर उजाला

उन्होंने बताया कि परिवार के लोग प्रमोद पर पढ़ाई को लेकर ज्यादा दबाव नहीं डालते थे। बचपन से ही गली मोहल्ले में क्रिकेट खेलने से प्रमोद के मन में क्रिकेट के प्रति लगाव हो गया और प्रमोद ने देश के लिए कुछ करने की ठानी। जिसके बाद प्रमोद ने दो साल पहले मेरठ में क्रिकेट अभ्यास करने का मन बनाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
single hand batsman pramod kumar of meerut rocks in cricket know his inspiring story
मेरठ न्यूज - फोटो : अमर उजाला

कैलाश प्रकाश स्टेडियम में कुछ दिन अभ्यास के बाद प्रमोद ने करन एकेडमी में अभ्यास शुरू किया। प्रमोद ने बताया अधिकतर एकेडमी दिव्यांग खिलाड़ियों को अभ्यास के लिये मना कर देती हैं, लेकिन कैलाश प्रकाश स्टेडियम और करन एकेडमी ने उसे मौका दिया। 

विज्ञापन

लगाते हैं कवर और स्टेट ड्राइव

single hand batsman pramod kumar of meerut rocks in cricket know his inspiring story
मेरठ न्यूज - फोटो : अमर उजाला

कोच अतहर अली ने बताया कि प्रमोद कुमार एक हाथ से शानदार कवर ड्राइव और स्टेट ड्राइव करते हैं। बल्ला पकड़ने का अंदाज ही प्रमोद को एक अच्छे बल्लेबाज होने का अनुभव दिलाता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed