डब्ल्यूडब्ल्यूई फैंस के लिए बेहद दुखद खबर है। यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस ने घोषणा की है कि वह कैंसर से जूझ रहे हैं। रेंस ने बताया कि वह पिछले 11 सालों से लियूकीमिया बीमारी से लड़ाई कर रहे हैं। रेंस ने उम्मीद जताई कि वह किसी दिन दोबारा रिंग में लौटेंगे।
ओह! WWE सुपरस्टार रोमन रेंस की कैंसर से फाइट जारी, फैंस की प्रार्थनाओं की जरूरत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस गंभीर बीमारी के चलते रेंस ने अपना यूनिवर्सल खिताब त्याग दिया है। लियूकीमिया को आमतौर पर ब्लड कैंसर के नाम से भी जाना जाता है। रेंस ने खुलासा किया कि 2008 से ही वह लियूकीमिया से जूझ रहे हैं। रेंस पिछले कुछ डब्ल्यूडब्ल्यूई शो से नदारद हैं और फैंस का मानना था कि वह चोटिल होने के चलते नहीं नजर आ रहे हैं।
हालांकि, मंडे नाइट रॉ में रेंस ने इस बीमारी का खुलासा किया। वह अपना यूनिवर्सल चैंपियनशिप का टाइटल लेकर रिंग में आए और फैंस के सामने अपनी बीमारी का खुलासा किया। रेंस ने कहा, 'मेरा असली नाम जो है और पिछले 11 सालों से मैं लियूकीमिया से जूझ रहा हूं। दुर्भाग्यवश यह फिर लौट आया है। मैं अपनी भूमिका नहीं निभा सकता हूं। मैं लड़ाई करने वाला चैंपियन नहीं रहूंगा और इसी के चलते अपना यूनिवर्सल चैंपियनशिप त्याग रहा हूं। मैं झूठ नहीं कहना चाहता। मैं आपकी हर प्रार्थना को स्वीकार करना चाहता हूं, लेकिन मुझे संवेदनाओं की जरूरत नहीं है। आप लोगों को भी मेरे लिए बुरा लग रहा होगा क्योंकि मुझे विश्वास है।'
उन्होंने आगे कहा, 'कभी जिंदगी आपकी कड़ी परीक्षा लेती है और मेरे लिए सर्वश्रेष्ठ बात यह है कि घर जाकर अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दे सकता हूं। मगर मैं एक बात साफ करना चाहता हूं कि यह मेरा विदाई भाषण नहीं है। मैं वापसी करूंगा क्योंकि आप सभी को साबित करना चाहूंगा कि मैंने हार नहीं मानी। मैं इस बीमारी को मात दूंगा और बहुत जल्द वापसी करूंगा।'
.@WWERomanReigns has to relinquish the Universal Championship due to a battle with leukemia. #Raw pic.twitter.com/EhomllNwjK
डब्ल्यूडब्ल्यूई ने भी बयान जारी करते हुए कहा, 'मंडे नाइट रॉ में रोमन रेंस ने घोषणा की है कि वह अपना यूनिवर्सल चैंपियनशिप टाइटल त्याग रहे हैं। वह 2008 से लियूकीमिया बीमारी से जूझ रहे हैं। हम उनके ठीक होने की कामना करते हैं।'