फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Siddharth and Tanisha winner in Badminton

सिद्धार्थ और तनिषा ने जीता बैडमिंटन का खिताब

Thu, 18 Oct 2018 06:16 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 18 Oct 2018 06:16 PM IST
विज्ञापन
Siddharth and Tanisha winner in Badminton
एसबीआई यूपी स्टेट जूनियर मेजर रैंकिंग बैडमिंटन के विजेता व अन्य - फोटो : अमर उजाला
कानपुर: स्व. कैलाशनाथ टंडन की स्मृति में हुई एसबीआई यूपी स्टेट जूनियर मेजर रैंकिंग बैडमिंटन का खिताब सिद्धार्थ मिश्रा और तनिषा सिंह ने जीत लिया। दोनों खिलाड़ी उत्तर प्रदेश बैडमिंटन एसोसिएशन (यूपीबीए) के हैं। कानपुर डिस्ट्रिक्ट बैडमिंटन एसोसिएशन की ओर से ग्रीनपार्क के हर्ष तिवारी बैडमिंटन हॉल में हुई प्रतियोगिता के बालक वर्ग में सिद्धार्थ ने नोएडा के चिराग सेठ को 21-16 से हराया।
विज्ञापन


बालिका वर्ग में तनिषा सिंह ने यूपीबीए की ही शिवांगी सिंह को 21-17 से हराया। बालक डबल वर्ग में यूपीबीए के जॉन राइट और अभिनव शर्मा ने आयुष राज, तुषार गंगनेजा को 21-16 से हराया। बालिका डबल वर्ग में यूपीबीए की सेजल शुक्ला और शिवांगी सिंह ने नोएडा की अनुषा गोएल व सेहजर चौधरी को 21-11 से हराया।
विज्ञापन



मिश्रित युगल में यूपीबीए के तुषार गगनेजा व तनिषा सिंह ने जौनपुर के कुलदीप कमल व मेरठ की खुशी पंत को 21-16 से हराकर फाइनल मुकाबला जीत लिया। इस मौके पर मुख्य अतिथि टेस्टी डेयरी परिवार की दया टंडन, अर्पित मेहरा, सोनिया मेहरा, शालिनी भल्ला ने विजेता खिलाड़ियों के बीच में एक लाख रुपये का पुरस्कार वितरण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed