शिमला ने जीती वॉलीबाल ट्रॉफी, बास्केटबाल में मंडी ने मारा मैदान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोलन दूसरे स्थान पर रहा। बास्केटबाल में मंडी पहले, हमीरपुर दूसरे, टेबल टेनिस में कांगड़ा पहले, सोलन दूसरे स्थान पर रहा। कुश्ती में बिलासपुर पहले, सोलन ने दूसरे स्थान पर रहा।
वॉलीबाल की राज्य चैंपियनशिप भी शिमला ने जीती। मतियाना हॉस्टल दूसरे स्थान पर रहा। कबड्डी की राज्य चैंपियनशिप ट्रॉफी एसटीसी बिलासपुर, बास्केटबाल में पपरोला हॉस्टल की टीम विजेता बनी। मार्चपास्ट में सोलन पहले स्थान पर रहा। कुश्ती मुकाबले रोचक रहे।
61 किलोग्राम भार वर्ग में सोलन के दीपक पहले, बिलासपुर के शिवम दूसरे, मंडी के नवीन तीसरे, सिरमौर के आस्तिक चौथे, 65 किलोग्राम वर्ग में बिलासपुर के संजय पहले, सोलन के सन्नी दूसरे, कांगड़ा के जसवाल तीसरे, 70 किलोग्राम में बिलासपुर के प्रवीण पहले, 74 किलोग्राम में सोलन के बख्श पहले, कांगड़ा के सोनू दूसरे, 79 किलोग्राम में बिलासपुर के निशांत पहले, सोलन के रमन दूसरे, ऊना में सूरज तीसरे और कांगड़ा के रहमत अली ने चौथा स्थान हासिल किया।
86 किलोग्राम भार वर्ग में बिलासपुर के रमेश पहले, सोलन के नितिन दूसरे, शिमला के आयुष तीसरे जबकि 92 किलोग्राम की प्रतियोगिता कांगड़ा के आयुष विजेता बने। समापन पर बंजार के विधायक सुरेंद्र शौरी बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कड़ी मेहनत, लग्न से हर लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। विधायक ने ऐच्छिक निधि से 20 हजार रुपये देने की घोषणा की। इस दौरान हिमाचल स्कूल क्रीड़ा संघ के सहायक निदेशक प्रीतम धौलटा, उपनिदेशक उच्च शिक्षा बलवंत ठाकुर, प्रधानाचार्य भीम कटोच मौजूद रहे।