भारतीय अंडर-19 टीम से खेलेंगे हिमाचल के शौर्य सरन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के लिए सर्वाधिक रन बटोरने वाले शौर्य सरन अब भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम से खेलेंगे। दाएं हाथ के बल्लेबाज शौर्य का चयन दक्षिण अफ्रीका के साथ होने वाले दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए हुआ है। वे 20 और 26 फरवरी को दक्षिण अफ्रीका के साथ दो टेस्ट मैच खेलेंगे।
वे विकेटकीपर बल्लेबाज हैं। हिमाचल के लिए खेलते हुए विभिन्न टूर्नामेंट में सर्वाधिक रन बटोरने के साथ सर्वश्रेष्ठ विकेट कीपर का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर चुके हैं। कांगड़ा जिले के ज्वालाजी से संबंध रखने वाले शौर्य हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की अंडर-19 टीम के सदस्य हैं।
वे अंडर-14 उत्तरप्रदेश, गौतम बुद्ध नगर जिला अंडर-14 और अंडर-16, कांगड़ा जिला अंडर-19, मद्रास क्रिकेट क्लब नई दिल्ली और दिल्ली पब्लिक स्कूल इंदिरापुरम की टीम से भी खेल चुके हैं।
दिल्ली पब्लिक स्कूल इंदिरापुरम से जमा दो की पढ़ाई कर रहे हैं। शौर्य के पिता अनिल सरन बहुराष्ट्रीय कंपनी और माता अलका सरन एक्सिस बैंक में चार्टर्ड अकाउंटेंट हैं।
इन टूर्नामेंट में मनवा चुके हैं लोहा
एचपीसीए की ओर से 2018 और 2019 में कूच बिहार ट्रॉफी खेली। कूचबिहार ट्रॉफी-2019 में हिमाचल के लिए सर्वाधिक रन बटोरे। दो साल के लिए अंतर जिला टूर्नामेंट में कांगड़ा जिले की टीम से खेले। टीम दोनों वर्ष विजेता रही। अंडर-16 जिला गौतम बुद्धनगर (कप्तान), अंडर-14 राजसिंह डूंगरपुर ट्रॉफी में उत्तर प्रदेश के लिए खेले। जीजी दत्त टूर्नामेंट दिल्ली से भी खेल चुके हैं।
कोच को दिया सफलता श्रेय
शौर्य ने कहा कि कड़े संघर्ष के बाद भारतीय अंडर-19 टीम में जगह मिली है। इसका श्रेय अब तक रहे सभी कोच को जाता है। उन्होंने बताया कि लक्ष्मण पब्लिक हाई स्कूूल नई दिल्ली राकेश सिंह, डीपीएस इंदिरापुरम और एनआईएस गाजियाबाद के अंशुमान कांबोज, मद्रास क्लब डीडीसीए सतीश सलवान, एनडी क्रिकेट अकादमी नोएडा रविकांत शर्मा, मेंटर के रूप में विभूति हांडू सहित एचपीसीए अंडर-19 टीम कोच अंकित अग्रवाल, सहायक कोच शकुन सैनी, कांगड़ा अंडर-19 कोच धर्मेंद्र राणा, विशाल शर्मा और युधिष्ठिर कटोच का धन्यवाद किया है।