{"_id":"5d47e2b78ebc3e6cc60b4562","slug":"shalini-thakur-in-asian-junior-women-handball-championship-in-lebanon","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल की शालिनी ने लेबनान में रचा इतिहास","category":{"title":"Local Sports","title_hn":"स्थानीय खेल","slug":"local-sports"}}
हिमाचल की शालिनी ने लेबनान में रचा इतिहास
Mon, 05 Aug 2019 01:33 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 05 Aug 2019 01:33 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
15वीं एशियन जूनियर महिला हैंडबाल चैंपियनशिप में बिलासपुर जिले की शालिनी ठाकुर ने भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए इतिहास रच दिया। लेबनान में 20 से 29 जुलाई तक यह प्रतियोगिता हुई। शालिनी ठाकुर ने 34 गोल दाग कर प्रतियोगिता में सर्वाधिक गोल करने वाले खिलाड़ियों में सातवां स्थान हासिल किया। एशियाई स्तर पर गोल संख्या के हिसाब से प्रथम 10 खिलाड़ियों में शामिल होने वाली शालिनी इस खेल के इतिहास में पहली भारतीय महिला हैंडबाल खिलाड़ी बनी हैं।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश हैंडबाल संघ के सीईओ डॉक्टर प्रवेश शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में चीन, जापान, कोरिया, उज्बेकिस्तान, चाइनीज ताइपे, कजाकिस्तान और लेबनान जैसी ताकतवर एशियाई टीमों ने भाग लिया। कड़ी प्रतिस्पर्धा में शालिनी का ये ऐतिहासिक प्रदर्शन भारतीय महिला हैंडबाल को एक नई दिशा देने वाला माना जा रहा है।
विज्ञापन
बिलासपुर महाविद्यालय की छात्रा शालिनी, मोरसिंघी हैंडबाल नर्सरी में अंतरराष्ट्रीय हैंडबाल खिलाड़ी स्नेहलता और सचिन चौधरी से प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। शालिनी अंतरराष्ट्रीय स्तर लेफ्ट बैंक और लेफ्ट विंग पोजिशन पर खेलती हैं। प्रदेश हैंडबाल संघ के अध्यक्ष भरत साहनी, उपाध्यक्ष आशीष ढिल्लों, महासचिव नंद किशोर शमा, सह सचिव राजेश शर्मा तथा बिलासपुर हैंडबाल संघ के अध्यक्ष विजय कुमार ने शालिनी को बधाई दी है।
विज्ञापन