फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Seven daughters of Himachal will play in the Indian Woman League

किसानों की बेटियों का डंका: इंडियन वुमन लीग में खेलेंगी हिमाचल की सात फुटबालर

Sat, 03 Apr 2021 10:27 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, ऊना
अमर उजाला नेटवर्क, ऊना Published by: Krishan Singh Updated Sat, 03 Apr 2021 10:27 AM IST
विज्ञापन
Seven daughters of Himachal will play in the Indian Woman League
इंडियन वुमन लीग में खेलेंगी सात फुटबालर - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल की बेटियों ने फुटबाल में इतिहास रच दिया है। पहला मौका है जब प्रदेश की महिला फुटबालर किसी पेशेवर क्लब से खेलें अकादमी की सात खिलाड़ियों का चयन इंडियन वुमन लीग के लिए हुआ है। ये सभी प्रतियोगिता में फुटबाल क्लब टेक्ट्रो स्वदेश यूनाइटेड से खेलेंगी। हिमाचल प्रदेश फुटबाल संघ के मीडिया कोऑर्डिनेटर सत्यदेव शर्मा ने बताया कि हाल ही में खड्ड के फुटबाल स्टेडियम में हुई क्लब चैंपियनशिप में गर्ल्स फुटबाल अकादमी की ओर से खेलने वाली सात लड़कियों का चयन पेशेवर फुटबाल क्लब टेक्ट्रो स्वदेश यूनाईटेड में हुआ। 

विज्ञापन


रिया शर्मा, प्रेरणा दत्ता, प्रियंका दत्ता, मीनू दत्ता, हर्षिता, प्रवीण और सुरैया का चयन टीम में हुआ है। चयनित फुटबालर प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने के लिए अंबाला (हरियाणा) चली गईं हैं। इसके बाद यह सभी 5 से 15 अप्रैल तक नई दिल्ली के नेहरू स्टेडियम में होने वाली इंडियन वुमन लीग में दमखम दिखाएंगी। पेशेवर फुटबाल क्लब का हिस्सा बनी इन सभी महिला फुटबालर के पिता खेतीबाड़ी करते हैं। 
विज्ञापन


हिमाचल प्रदेश फुटबाल संघ के महासचिव दीपक शर्मा ने बताया कि गर्ल्स फुटबाल अकादमी में सौ से अधिक लड़कियां खेल की बारीकियां सीख रही हैं। जब यह फुटबाल अकादमी शुरू की थी, उस समय किसी ने नहीं सोचा था कि एक दिन इस गांव की लड़कियां किसी पेशेवर फुटबाल क्लब के साथ जुड़ पाएंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विदेश से भी मिली बधाई
स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों समेत हॉलैंड में फुटबाल कोच ईरेन डे जोंग ने गर्ल्स फुटबाल अकादमी खड्ड की लड़कियों के आईडब्ल्यूएल में खेलने पर खुशी जाहिर की है। जोंग जब भी भारत आती हैं, वह विशेष तौर पर खड्ड पहुंच कर लड़कियों के साथ समय व्यतीत करती हैं और उन्हें फुटबाल खेल के बारे में बताती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed