फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Ritu phogat moves from wrestling to MMA

रितु फोगाट ने छोड़ी कुश्ती, देश के लिए कर रही ये खास तैयारी...जानकर आपको भी होगा गर्व

Wed, 27 Feb 2019 12:58 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चरखी दादरी (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चरखी दादरी (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Wed, 27 Feb 2019 12:58 AM IST
विज्ञापन
Ritu phogat moves from wrestling to MMA
रितु फोगाट

कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड और वर्ल्ड चैंपियनशिप अंडर-23 की रजत पदक विजेता रितु फोगाट ने देश को मिक्स मार्शल आर्ट (एमएमए) वर्ल्ड चैंपियनशिप बेल्ट दिलाने के लिए कुश्ती छोड़ दी है। एमएमए के दाव-पेंच और बारीकियां सीखने के लिए रितु सिंगापुर में ट्रेनिंग ले रही है। रितु को वर्ल्ड की सबसे प्रमुख एमएमए ऑर्गेनाइजेशन इवोल्व ट्रेनिंग दे रही है। एमएमए की ट्रेनिंग लेने वाली रितु पहली भारतीय महिला पहलवान है। रीतु के पिता द्रोणाचार्य अवॉर्डी महावीर फोगाट ने भी बेटी के फैसले का समर्थन किया है। 

विज्ञापन


रितु ने बताया कि वह लंबे समय से एमएमए देख रही है। उसे यह खेल दिलचस्प लगा। भारत को इस खेल में आगे लाने के उद्देश्य से ही उन्होंने यह फैसला लिया है। द्रोणाचार्य अवॉर्डी महावीर फोगाट की चार बेटियों में रितु सबसे छोटी हैं। बड़ी बहन गीता और बबीता फोगाट नामी पहलवान हैं। रितु भी बहनों के नक्शे कदम पर चलते हुए राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 20 से अधिक पदक जीत चुकी हैं।
विज्ञापन


 2016 में आयोजित कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप में रितु ने देश को गोल्ड और 2019 में आयोजित सीनियर अंडर-23 वर्ल्ड चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल दिलाया था। कुश्ती मैट पर परचम लहराने के बाद रितु ने अब मिक्स मार्शल आर्ट में भी देश का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन करने की ठान ली है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

वन चैंपियनशिप के लिए कर रही हूं तैयारी : रितु

रितु फोगाट ने बताया कि वह एमएमए वन-चैंपियनशिप के लिए तैयारियां कर रही है। इसके लिए उन्होंने इवोल्व एमएमए ऑर्गेनाइजेशन के साथ समझौता किया है। रितु ने बताया कि पिछले 15 सालों में ही एमएमए की तरफ कई देशों के खिलाड़ियों का रुझान बढ़ा है, लेकिन भारत बहुत पीछे है। देश को पहली वर्ल्ड चैंपियनशिप बेल्ट दिलाने के लिए दो माह पहले ही यह फैसला लिया था। पिता महावीर और परिजनों के सामने इच्छा जाहिर की तो उन्होंने समर्थन किया। वहीं, रितु का कहना है जब तक ट्रेनिंग चलेगी, वह कुश्ती से दूरी बनाए रखेंगी। 

कई खेलों का मिश्रण है एमएमए
रितु के अनुसार एमएमए कई खेलों का मिश्रण में है। इसमें कुश्ती, वुशु, किक बॉक्सिंग, मार्शल आर्ट सहित अन्य खेलों की तकनीक काम आती है। इन खेलों की तकनीकों में महारत हासिल करने के लिए वह इवोल्व ऑर्गेनाइजेशन से जुड़ी हैं। इस ऑर्गेनाइजेशन ने कई वर्ल्ड चैंपियन तैयार किए हैं। 

बेटी का फैसला है, मैं साथ हूं : महावीर
रितु का रुझान एमएमए में काफी समय से था। अब उन्होंने देश को एमएमए वर्ल्ड चैंपियन बनाने का फैसला लिया है। रितु ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। बेटी के इस फैसले में मैं उसके साथ हूं। मुझे उम्मीद है कि रितु देश को एमएमए चैंपियनशिप बेल्ट दिलाने का सपना जल्द पूरा करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed