{"_id":"5bf047e3bdec2269ab3a198c","slug":"regional-children-s-play-competition-in-etawah","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडलीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता: असलम के नाम रहा चैंपियनशिप का खिताब","category":{"title":"Local Sports","title_hn":"स्थानीय खेल","slug":"local-sports"}}
मंडलीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता: असलम के नाम रहा चैंपियनशिप का खिताब
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sat, 17 Nov 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
बच्चों को पुरस्कार देते शिक्षा विभाग के अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए। इसमें हार जीत का कोई महत्व नहीं होता है। ये बातें यूपी के इटावा जिले में बेसिक शिक्षा परिषद कानपुर मंडल की 27 वीं मंडलीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता के समापन एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सीओ सिटी एसएन वैभव पांडेय ने कहीं। कानपुर मंडल के मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक, बेसिक डॉ. फतेहपुर बहादुर सिंह ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। अगर उन्हें उचित संसाधन उपलब्ध कराए जाएं तो ये भी नाम रोशन करेंगे। प्रतियोगिता की व्यक्तिगत चैंपियनशिप चकरनगर के असलम ने जीती।
बीएसए अजय कुमार सिंह ने पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद की आवश्यकता बताई। जिला व्यायाम शिक्षिका प्रमिला पाठक ने खिलाड़ियों को दिशा निर्देश दिए। तीन दिवसीय रैली का संचालन जिला व्यायाम शिक्षक गौरव पाठक ने किया। प्रतियोगिता में व्यक्तिगत चैंपियनशिप चकरनगर जनपद इटावा के असलम ने जीती। कानपुर नगर के विद्या सागर दूसरे स्थान पर रहे।
बालिका वर्ग जूनियर में कॉयछी चकरनगर की डिंपल प्रथम रहीं। प्राथमिक बालक वर्ग में आकाश नगला राम जीत जसवंतनगर प्रथम रहे। बालिका वर्ग में कॉयछी चकरनगर की शबाना व शिखा बहादुरपुर जसवंतनगर प्रथम रहीं। रिले दौड़ में इटावा प्रथम और फर्रुखाबाद दूसरे स्थान पर रहा। पीटी बालक जूनियर वर्ग में कानपुर देहात विजेता, कानपुर नगर उपविजेता रहे। प्राथमिक स्तर बालक वर्ग पीटी में इटावा विजेता और कानपुर उप विजेता रही।