{"_id":"601d2700fa718f45d61e3e2e","slug":"real-kashmir-reached-second-position-by-beating-indian-arrows-6-0","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंडियन एरोज को 6-0 से रौंदकर दूसरे स्थान पर पहुंचा रियल कश्मीर","category":{"title":"Local Sports","title_hn":"स्थानीय खेल","slug":"local-sports"}}
इंडियन एरोज को 6-0 से रौंदकर दूसरे स्थान पर पहुंचा रियल कश्मीर
Fri, 05 Feb 2021 04:37 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Fri, 05 Feb 2021 04:37 PM IST
विज्ञापन
football
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिपांदा डिका के दो गोल और अन्य खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन के दम पर रियल कश्मीर एफसी ने आई लीग फुटबॉल में इंडियन एरोज को एकतरफा मुकाबले में 6-0 से रौंद दिया। पांच मैचों में दूसरी जीत से नौ अंकों के साथ रियल कश्मीर की टीम दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। रियल अभी तक अजेय है। तीन मैच ड्रॉ रहे हैं।
विज्ञापन
रियल की ओर से दिपांदा (42वें, 74वें मिनट), लुकमान अदेफेमी (51वें मिनट), हारून अमिरी (61वें मिनट), चेस्टरपॉल लिंगदोह (80वें मिनट) और दानिश फारूक (86वें मिनट) ने गोल दागे। लगातार दो ड्रॉ के बाद मैदान में उतरी रियल कश्मीर की टीम शुरुआत से ही लय में दिखी और विरोधी टीम को कोई मौका नहीं दिया। इंडियन एरोज ही यह लगातार दूसरी हार है। टीम को पिछले मैच में चेन्नई सिटी से भी शिकस्त मिली थी।
विज्ञापन