{"_id":"5e3199818ebc3e4b50554fbe","slug":"ranji-s-trophy-bad-weather-also-washed-away-the-game-for-the-third-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"रणजी का रण: खराब मौसम ने तीसरे दिन का खेल भी धोया","category":{"title":"Local Sports","title_hn":"स्थानीय खेल","slug":"local-sports"}}
रणजी का रण: खराब मौसम ने तीसरे दिन का खेल भी धोया
Wed, 29 Jan 2020 08:14 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 29 Jan 2020 08:14 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में हिमाचल और मुंबई के बीच तीसरे दिन का खेल भी खराब मौसम ने धो दिया। बुधवार को मुकाबले में एक भी गेंद नहीं फेंकी जा सकी। पहले दिन मुंबई की टीम ने बल्लेबाजी करते हुए 75 ओवर में पांच विकेट खोकर 372 रन बनाए हैं।
विज्ञापन
बुधवार सुबह मौसम साफ होने के कारण मैदान पर डाले गए कवर तो हटाए गए लेकिन मैदान गीला होने के कारण मैच शुरू नहीं हो सका। इससे पहले मंगलवार को भी भारी बारिश के कारण मैच नहीं हो सका था। लगातार हो रही बारिश के कारण अब इस मैच के बेनतीजा रहने की संभावनाएं बन गई हैं। वीरवार को बचे एकमात्र दिन में मैच का कोई नतीजा निकल पाना संभव नहीं है।
विज्ञापन