फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   pro kabaddi league season six himachal ajay thakur team

काम नहीं आया अजय और विशाल का शानदार प्रदर्शन, बाहर हो गईं दोनों टीमें

Mon, 31 Dec 2018 10:28 AM IST
अरविन्द ठाकुर हरीश चंद्र, अमर उजाला, धर्मशाला
हरीश चंद्र, अमर उजाला, धर्मशाला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 31 Dec 2018 10:28 AM IST
विज्ञापन
pro kabaddi league season six himachal ajay thakur team

प्रो कबड्डी लीग सीजन-6 हिमाचल के दो अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों के लिए कुछ खास नहीं रहा। सोलन के दभोटा के अजय ठाकुर और ऊना के विशाल भारद्वाज ने टीमों की कप्तान की। दोनों कप्तानों का व्यक्तिगत प्रदर्शन तो ठीक रहा, लेकिन टीमें बाहर हो गईं। अजय की तमिल थलाइवा 22 में सिर्फ पांच मैच ही जीत पाई, जबकि विशाल भारद्वाज की टीम 22 में से 9 मैच जीतने में सफल रही।

विज्ञापन


कांगड़ा के तियारा से रोहित राणा और ऊना के सुरेंद्र सिंह की टीम यू मुंबा जोन ए में दूसरे स्थान पर है। यू मुंबा ने 22 में से 15 मैच जीतकर कर अगले दौर के लिए क्वालिफाई किया है। उधर, मंडी के महेंद्र सिंह की टीम बंगलूरू बुल्स जोन बी में पहले स्थान पर है। सोलन के बदलेव की बंगाल वॉरियर्स भी जोन बी में दूसरे स्थान पर है।

विज्ञापन

हिमाचली खिलाड़ियों का प्रदर्शन

1. तमिल थलाइवा के कप्तान अजय ठाकुर ने 22 मैच में रेड से कुल 204 प्वाइंट लिए। इसमें सात सुपर टेन और तीन सुपर रेड शामिल हैं।  
2. तेलगू टाइटंस के कप्तान विशाल भारद्वाज ने 22 में से 17 मैच खेले। इसमें 60 टैकल प्वाइंट हासिल किए। नौ सुपर टैकल और पांच हाई फावर मारे।
3. बंगलूरू बुल्स के महेंद्र सिंह ने 22 मैच खेले हैं। इनमें 55 टैकल प्वाइंट हासिल किए। एक सुपर टैकल और पांच हाई फाइव शामिल हैं।  
4. यू मुंबा के रोहित राणा ने 22 में से 18 मैच खेले। इसमें 36 टैकल प्वाइंट लिए। एक सुपर टैकल और दो हाई फाइव शामिल हैं।  
5. यू मुंबा के सुरेंद्र सिंह ने 22 में से 21 मैच खेले। 61 टैकल प्वाइंट लिए। इनमें तीन सुपर टैकल और दो हाई फाइव शामिल हैं।  
6. बंगाल वॉरियर्स के बलदेव सिंह ने 22 में से 17 मैच खेले। टैकल से 28 अंक लिए। तीन सुपर टैकल और एक हाई फाइव शामिल है।  

मैदान में नहीं उतर पाए चार खिलाड़ी 
प्रो कबड्डी सीजन-छह में सूबे के नौ खिलाड़ियों का चयन हुआ था। इनमें छह खिलाड़ियों ने अपनी-अपनी टीम के लिए मैच खेले, जबकि तीन खिलाड़ी मैदान में ही नहीं उतर पाए। शिवओम, अभिनंदन, हेमंत चौहान ने पूरे सीजन में कोई मैच नहीं खेला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed