{"_id":"5c092e06bdec22417a2ed218","slug":"paonta-reached-in-the-final-of-inter-college-cricket-competition-at-mandi-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंटर कॉलेज क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल में पहुंचा पांवटा","category":{"title":"Local Sports","title_hn":"स्थानीय खेल","slug":"local-sports"}}
इंटर कॉलेज क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल में पहुंचा पांवटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुंदरनगर (मंडी)
Updated Thu, 06 Dec 2018 07:41 PM IST
विज्ञापन
महाराजा लक्ष्मण सेन स्मारक महाविद्यालय के मैदान में वीरवार को इंटर कॉलेज क्रिकेट प्रतियोगिता में पांवटा साहिब ने फाइनल में प्रवेश कर लिया। टीम ने कोटशेरा को 6 विकेट से हराकर खिताबी मुकाबले में जगह पक्की की।
विज्ञापन
वीरवार को सेमीफाइनल में कोटशेरा ने पहले बल्लेबाजी की और निर्धारित 20 ओवर में 82 रन बनाए। आशीष वर्मा ने 32 रन और दिग्विजय ने 12 रन का योगदान दिया। पांवटा साहिब के सचिन ने 4, सन्नी ने 3 व दानिश ने 2 विकेट चटकाए।
विज्ञापन
जवाब में पांवटा साहिब की टीम ने 11.2 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 83 का लक्ष्य हासिल कर लिया। पांवटा से सन्नी ने 35 और महेश ने 12 रन बनाए। कोटशेरा कॉलेज के पुनीत ने 3 व दीक्षांत ने 2 विकेट चटकाए।
विज्ञापन
प्रतियोगिता का दूसरा सेमीफाइनल शुक्रवार धर्मशाला और एमएलएसएम कालेज सुंदरनगर के मध्य खेला जाएगा। आठ दिसंबर को प्रतियोगिता के समापन पर विधायक राकेश जंवाल विजेता टीम को सम्मानित करेंगे।