फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   out of India from Asian school football championship

एशियन स्कूल फुटबॉल चैंपियनशिप से भारत बाहर, दो सेमीफाइनल में भिड़ेंगी टीमें

Wed, 26 Sep 2018 10:17 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Wed, 26 Sep 2018 10:17 PM IST
विज्ञापन
out of India from Asian school football championship
एशियन स्कूल फुटबॉल चैंपियनशिप। - फोटो : अमर उजाला

आगरा में एशियन स्कूल फुटबॉल चैंपियनशिप से भारत की टीम बाहर हो गई है। अब उसकी लड़ाई पांचवें से आठवें स्थान पाने के लिए होगी। भारत का मुकाबला चीन से होगा। 

विज्ञापन


पहले सेमीफाइनल में थाईलैंड का मुकाबला मलेशिया से होगा। दूसरा सेमीफाइनल दक्षिण कोरिया और इंडोनेशिया के मध्य खेला जाएगा। इसके साथ ही भारत की इस चैंपियनशिप में उम्मीदें समाप्त हो गईं।  
विज्ञापन


पहला मैच आनंद इंजीनियरिंग कॉलेज के मैदान पर खेला गया। मलेशिया और दक्षिण कोरिया के मध्य खेला गया यह मैच 1-1 से ड्रा रहा। मलेशिया की ओर से पहला गोल डेरिल शेम ने किया। दूसरे हॉफ के 81वें मिनेट में दक्षिण कोरिया की ओर से पार्क ये चाऊ ने पहला गोल दागा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अंतिम क्षणों में मुकाबला काफी कांटेदार रहा। लेकिन मैच ड्रा पर समाप्त हो गया। मुख्य अतिथि के रूप में स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के सेक्रेटरी जनरल डॉ. राजेश मिश्रा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया।

भारत ने भूटान को 9-0 से रौंदा

out of India from Asian school football championship
एशियन स्कूल फुटबॉल चैंपियनशिप। - फोटो : अमर उजाला

आनंद इंजीनियरिंग कॉलेज के मैदान पर खेले गए दूसरे मैच में भारत ने भूटान को 9-0 से रौंद दिया। भारतीय टीम शुरू से ही काफी आक्रामक दिखाई दी। भारत की ओर से टूडू रायसेन्र और एल टाइसन सिंह ने तीन-तीन गोल दागे। कौशल रुपेश ने दो गोल दागे। 

भूटान की टीम शुरू से ही मैच में कमजोर दिखाई दी। मैच के रेफरी एसेसर केके पांडे रहे। निर्णायक एसएस मिश्रा और नवीन रहे। मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. पीके सिंह, देवेंद्र चौधरी, सोमदत्त दीक्षित ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। 

नेपाल ने अफगानिस्तान को 13-1 से धूल चटाई

out of India from Asian school football championship
एशियन स्कूल फुटबॉल चैंपियनशिप। - फोटो : अमर उजाला

हिंदुस्तान इंजीनियरिंग कॉलेज पर खेले गए तीसरे मैच में नेपाल ने अफगानिस्तान को धोकर रख दिया। इस मैच में नेपाल ने अफगानिस्तान की टीम को 13-1 से हराया। नेपाल शुरू से आखिरी तक अफगानिस्तान पर हावी रही। 

मुख्य अतिथि के रूप में हिंदुस्तान इंजीनियरिंग कॉलेज के निदेशक डॉ. राजीव कुमार उपाध्याय, महंत योगेशपुरी, बिल्लू चौहान, आनंद किशोर पांडे डॉ. राजेश कहरवार ने खिलाडियों से परिचय प्राप्त किया। 

इंडोनेशिया ने चीन को 2-0 से हराया

out of India from Asian school football championship
एशियन स्कूल फुटबॉल चैंपियनशिप। - फोटो : अमर उजाला

प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल पर खेले गए चौथे मैच में इंडोनेशिया ने चीन को 2-0 से हराया। इंडोनेशिया की ओर से मो. फिकरी हुसैनी ने पहला गोल और अहमद हसन अली ने दूसरा गोल दागा। चीन को गोल करने के कई मौके मिले, पर खिलाड़ी इस अवसर का फायदा नहीं उठा सके। 

रेफरी की भूमिका में मलेशिया के केयू अलाउद्दीन, मेहरुद्दीन और श्यामसुंदर साहा रहे। मुख्य अतिथि बेसिक शिक्षा अधिकारी आनंद प्रकाश शर्मा, डॉ. सुशील गुप्ता ने खिलाड़ियों से परिचय लिया। इस अवसर पर कुलदीप मिश्रा, रीनेश मित्तल, दिनेश सिंह आदि उपस्थित थे। 

मजबूत दावेदार हैं दक्षिण कोरिया और थाईलैंड 

out of India from Asian school football championship
एशियन स्कूल फुटबॉल चैंपियनशिप। - फोटो : अमर उजाला

एशियन स्कूल फुटबॉल चैंपियनशिप में शुरू से ही दक्षिण कोरिया और थाईलैंड की टीमों को मजबूत दावेदार माना जा रहा था। दोनों टीमों ने खेल के मैदान में फुटबॉल विशेषज्ञों के इस अनुमान को सेमी फाइनल में पहुंचने तक सही साबित किया है।

पूर्व फुटबॉल खिलाड़ी बिल्लू चौहान का मानना है सेमी फाइनल के दोनों मुकाबले देखने लायक होंगे। दोनों ही टीमें फाइनल में पहुंचने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेंगी। दक्षिण कोरिया अपने आक्रामक तेवर के लिए चैंपियनशिप में शुरू से लोगों की पहली पसंद बनी हुई है। वहीं, थाईलैंड टीम की रक्षक कवच इस टीम की सबसे बड़ी ताकत है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed