फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   northern railway sai bhopal and ds collenge starts with a win

नॉर्दन रेलवे, साई भोपाल व डीएस कॉलेज का जीत से आगाज

Mon, 22 Oct 2018 03:33 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़ Updated Mon, 22 Oct 2018 03:33 PM IST
विज्ञापन
northern railway sai bhopal and ds collenge starts with a win
अशोक ध्यानचंद

अखिल भारतीय आमंत्रण महिला हॉकी प्रतियोगिता में नॉर्दन रेलवे, साई भोपाल व डीएस कॉलेज अलीगढ़ की टीम अपने-अपने मैच जीतकर अगले दौर में पहुंच गई। रेलवे की अर्जुन अवॉर्डी प्रीतम ने कोलकाता के खिलाफ दनादन पांच गोल दागे। सोमवार को लखनऊ हॉस्टल, गोरखपुर, उत्तराखंड, हरियाणा के बीच मैच खेला जाएगा।

विज्ञापन



रविवार को डीएस कॉलेज के घास के मैदान पर प्रतियोगिता के पहले मैच में नॉर्दन रेलवे के खिलाड़ियों ने शानदार तालमेल दिखाकर शुरुआत में ही मैच पर अपना दबाव बनाना शुरू कर दिया। मैच के 14वें मिनट में रेलवे की फारवर्ड प्रीतम ने पहला गोल दागकर टीम की 1-0 से बढ़त कर दी। 18वें मिनट में टीम व खुद का दूसरा गोल दागा। टीम की 2-0 बढ़त हो गई। 
विज्ञापन


इसके बाद 19वें मिनट में शिल्पी ने पेनाल्टी कार्नर को गोल में तब्दील कर टीम को 3-0 से आगे कर दिया। पहला हाफ खत्म होने तक रेलवे 3-0 से आगे रही। कोलकाता के खिलाड़ियों को गोल करने के कई मौके मिले, लेकिन उसे भुना नहीं सके। दूसरे हाफ के 39वें मिनट में प्रीतम ने तीसरा व टीम का चौथा गोल किया। 41वें मिनट में कमला ने गोल दागकर टीम की 5-0 से बढ़त कर दी। 54 व 55वें मिनट में प्रीतम ने गोल करके टीम की बढ़त 7-0 कर दी। प्रीतम ने कुल पांच गोल दागे। अंतिम ने 58वें मिनट में गोल करके टीम की अजेय बढ़त 8-0 कर दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रेलवे ने कोलकाता को 8-0 से हरा दिया। खास बात यह रही है कि पूरे मैच में किसी भी खिलाड़ी कोई कार्ड नहीं मिला। रेफरी की भूमिका में शिवानी व नेहा रहीं।
दूसरा मैच साई भोपाल व मेरठ के बीच खेला गया। दोनों टीमें निर्धारित समय तक कोई गोल नहीं कर सकी। मैच का फैसला शूट आउट से हुआ। इसमें साई भोपाल की टीम 3-1 से विजयी रही। रेफरी की भूमिका में अमित गुप्ता व सीमा रहीं। 

तीसरा मैच डीएस कॉलेज अलीगढ़ व गाजियाबाद के बीच खेला गया। मेजबान अलीगढ़ की टीम ने शानदार हॉकी खेली। मैच के 7वें मिनट में नीरज राना ने पहला गोल दागकर टीम को 1-0 बढ़त दिला दी। 11वें व 13 वें मिनट में साधना सेंगर के गोल से टीम की 3-0 से बढ़त हो गई। गाजियाबाद की अंग्रिम पंक्ति की खिलाड़ी गोल करने के लिए संघर्ष करती रहीं। 


दूसरे हाफ के 33वें मिनट में अलीगढ़ की पूनम ने गोल करके टीम को 4-0 से बढ़त दिला दी। 56वें मिनट में उपासना सिंह ने गोल किया। 58वें मिनट में पूनम व 59वें मिनट में नीरज ने गोल करके टीम को 7-0 अजेय बढ़त दिला दी। अलीगढ़ ने 7-0 से मैच जीत लिया। रेफरी की भूमिका में नेहा व प्रभा रहीं। इस मौके पर मेजर ध्यानचंद के बेटे व ओलंपियन अशोक कुमार मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed