{"_id":"5d6e15488ebc3e93d76c3485","slug":"north-zone-sub-junior-football-championship-in-hamirpur-in-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"फुटबाल चैंपियनशिप: टाउथॉन्ग की हैट्रिक से पंजाब की धमाकेदार जीत","category":{"title":"Local Sports","title_hn":"स्थानीय खेल","slug":"local-sports"}}
फुटबाल चैंपियनशिप: टाउथॉन्ग की हैट्रिक से पंजाब की धमाकेदार जीत
Tue, 03 Sep 2019 12:55 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 03 Sep 2019 12:55 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर के खेल मैदान में नॉर्थ जोन सब जूनियर फुटबाल चैंपियनशिप के दूसरे दिन थांगजलेन टाउथॉन्ग की हैट्रिक से पंजाब ने दिल्ली पर धमाकेदार जीत दर्ज की। सुबह खेले गए इस मैच में पंजाब के खिलाड़ियों ने दिल्ली की टीम को चारों खाने चित कर दिया।
विज्ञापन
पंजाब के थांगजलेन टाउथॉन्ग ने सबसे पहला गोल मैच के 22वें मिनट में किया। इसके बाद थांगजलेन टाउथॉन्ग ने मैच के 44वें मिनट में अपना और टीम का दूसरा गोल किया। पहले हॉफ में 2-0 से बढ़त के साथ आगे खेलते हुए पंजाब टीम के दूसरे हाफ में भी हौसले बुलंद दिखे।
विज्ञापन
मैच के 71वें मिनट में एक बार फिर टाउथॉन्ग ने दिल्ली पर तीसरा गोल कर टीम को अजेय बढ़त दिलाई। फुटबाल संघ के मीडिया समन्वयक सत्यदेव शर्मा ने कहा कि हीरो नॉर्थ जोन सब जूनियर फुटबाल चैंपियनशिप के तीसरे दिन ग्रुप-ए के तहत चंडीगढ़ का मुकाबला मेजबान हिमाचल के साथ सुबह 11 बजे होगा।
विज्ञापन
दोपहर बाद 2:30 बजे दूसरा मुकाबला हरियाणा और उत्तर प्रदेश के बीच खेला जाएगा। हीरो नॉर्थ जोन सब जूनियर फुटबाल चैंपियनशिप के दूसरे दिन सोमवार को आयोजित दूसरा मैच उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर के बीच खेला जाना था, लेकिन जेएंडके की टीम के चैंपियनशिप में नहीं पहुंचने से यह मुकाबला नहीं हो पाया।
बताया जा रहा है कि जम्मू-कश्मीर में इंटरनेट सेवा बंद होने के चलते टीम ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन नहीं करवा पाई। इसके चलते टीम चैंपियनशिप में भाग लेने से वंचित रह गई।