फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   North zone boxing competition begins in Shimla, Himachal's boxers overwhelmed on first day

शिमला में नॉर्थ जोन बॉक्सिंग प्रतियोगिता शुरू, पहले दिन भारी पड़े हिमाचल के बॉक्सर

Sat, 08 Feb 2020 10:15 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 08 Feb 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
North zone boxing competition begins in Shimla, Himachal's boxers overwhelmed on first day
- फोटो : अमर उजाला

इंदिरा गांधी खेल परिसर शिमला में शनिवार से पुरुष वर्ग की नॉर्थ जोन बॉक्सिंग चैंपियनशिप शुरू हुई। इसका शुभारंभ नगर निगम के आयुक्त पंकज रॉय ने किया। प्रदेश बॉक्सिंग संघ के अध्यक्ष राजेश भंडारी, सचिव सुरेंद्र शांडिल ने मुख्यातिथि का स्वागत किया। उन्होंने बताया कि चैंपियनशिप में हिमाचल, पंजाब, चंडीगढ़, जम्मू-कश्मीर के बॉक्सर भाग ले रहे हैं। पहले दिन अलग अलग-भार वर्ग के मुकाबलों में हिमाचल के बॉक्सरों का अच्छा प्रदर्शन रहा।

विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर के बॉक्सर मुहम्मद आरिफ ने 49 किग्रा भार वर्ग में चंडीगढ़ के विपिन कुमार, पंजाब के शियुकांत ने हिमाचल के मंजीत को हराया। 52 किग्रा में हिमाचल के राहुल ने जेएंडके के नवीन, पंजाब के शुभम ने चंडीगढ़ के मेवा सिंह को हराया। 56 किग्रा में हिमाचल के आशीष कुमार ने चंडीगढ़ के हर्षदीप, पंजाब के राजेंद्र सिंह ने जेएंडके के अनिल कुमार को हराया। 60 किग्रा में पंजाब के मनीष शर्मा ने जेंएंडके के असिफ अली, हिमाचल के जितेंद्र ने चंडीगढ़ के एमडी जाकी को हराया। 64 किग्रा में पंजाब के कर्ण शर्मा ने हिमाचल के चंद्र मोहन, चंडीगढ़ के धर्मेंद्र ने जम्मू-कश्मीर के रणबीर सिंह को हराया।
विज्ञापन


69 किग्रा में हिमाचल के धर्मपाल ने जम्मू-कश्मीर के विनोद भारद्वाज को मात दी। चंडीगढ़ के सचिन ने पंजाब के विकास जैन को हराया। 75 किग्रा में हिमाचल के अयान परिहार ने चंडीगढ़ केरोहित, पंजाब के मंतार सिंह ने जम्मू-कश्मीर के संजय शर्मा को मात दी। 81 किग्रा में हिमाचल के सक्षम ने चंडीगढ़ के हरप्रीत, पंजाब के गुरप्रीत सिंह ने जम्मू-कश्मीर के अनिल चिब को हराया। 91 किग्रा में हिमाचल के आशीष ने पंजाब के रजत, चंडीगढ़ के सावन ने जम्मू-कश्मीर के अंकुश को हराया। 91 प्लस में पंजाब के रणजीत सिंह ने जम्मू-कश्मीर के सरराज चौधरी और चंडीगढ़ के सागर ने हिमाचल के अंशुल को हराया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed