फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   National boxing competition from this day in Baddi, Anurag Thakur will inaugurate

बद्दी में इस दिन से राष्ट्रीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता, अनुराग ठाकुर करेंगे शुभारंभ

Thu, 03 Oct 2019 06:40 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 03 Oct 2019 06:40 PM IST
विज्ञापन
National boxing competition from this day in Baddi, Anurag Thakur will inaugurate
प्रतीकात्मक तस्वीर

औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में शुक्रवार को राष्ट्रीय पुरुष मुक्केबाजी प्रतियोगिता का शुभारंभ केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर करेंगे। प्रतियोगिता में ओलंपिक, एशियन गेम्स और वैश्विक स्तर के मुक्केबाज जौहर दिखाएंगे। प्रतियोगिता चार से दस अक्तूबर तक चलेगी। इसमें 38 टीमों के 350 से अधिक खिलाड़ी भाग लेंगे। प्रतियोगिता में सेना, रेलवे, सहित हरियाणा, तमिलनाडु, महाराष्ट्र, मणिपुर, असम, दिल्ली, पंजाब, चंडीगढ़, मध्यप्रदेश, मिजोरम, अरुणाचल प्रदेश, गोवा और आंध्रप्रदेश सहित कई राज्यों की टीमें भाग लेंगी। 38 टीमों के लगभग 350 मुक्केबाज और 100 अधिकारी प्रतियोगिता में शामिल होंगे। प्रतियोगिता के दौरान पिछले वर्ष की विजेता सेवाएं और उप विजेता रेलवे और हरियाणा के बीच प्रथम स्थान हासिल करने के लिए कड़ा मुकाबला होने की संभावना है।

विज्ञापन


 
प्रतियोगिता के लिए दो मुक्केबाजी रिंग स्थापित किए जाएंगे। इनमें सुबह, दोपहर और सायंकाल तीन सत्र में मुक्केबाजी की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। हिमाचल के मुक्केबाज आशीष शर्मा जो वर्तमान में 75 किलोग्राम मध्य वर्गीय श्रेणी के नंबर एक स्थान पर हैं, भी इस प्रतियोगिता में शीर्ष स्थान हासिल करने के लिए भाग लेंगे। वीरवार शाम से कई राज्यों की टीमें बद्दी पहुंचना शुरू हो गई हैं। भुड्ड स्थित बद्दी विश्वविद्यालय में प्रतियोगिता होगी। राष्ट्रीय प्रतियोगिता शिमला में प्रस्तावित थी, लेकिन रिज मैदान पर पर्याप्त स्थान नहीं मिलने से प्रतियोगिता को बद्दी में करवाने का फैसला लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed