फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut, sub Junior Boxing Competitions and Players Awarded

सब जूनियर बॉक्सिंग में दिखाया दमखम, खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

Fri, 23 Nov 2018 06:45 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Fri, 23 Nov 2018 06:45 PM IST
विज्ञापन
Meerut, sub Junior Boxing Competitions and Players Awarded
बॉक्सिंग करते खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला

मेरठ के कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिला स्तरीय सब जूनियर बालक एवं बालिका बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें 50 से ज्यादा बालक एवं 20 बालिकाओं ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता का उद्घाटन विनोद कुमार ने किया। बॉक्सिंग कोच एवं उप क्रीड़ा अधिकारी भूपेंद्र सिंह ने बताया कि सभी विजयी खिलाड़ियों को ट्रैक सूट देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर पवन भार्गव, कपिल त्यागी, लक्ष्यराज त्यागी, गुरविंदर सिंह, वैशाली सिंह मौजूद रहे। 

विज्ञापन


चिराग गर्ग ने नोएडा में जीते दो पदक

यूपी स्टेट रोलर स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में दयावती मोदी अकादमी के छात्र चिराग गर्ग ने दो पदक जीते हैं। नोएडा स्टेडियम में आयोजित यूपी स्टेट रोलर स्पोर्ट्स चैंपियनशिप के अंडर-14 बालक वर्ग की प्रतियोगिता में चिराग ने यह उपलब्धि हासिल की। प्रतियोगिता में चिराग को 500 मीटर में स्वर्ण और एक हजार मीटर में रजत पदक मिला। इसके साथ ही चिराग ने विशाखापतनम में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में स्थान पक्का कर लिया है। चिराग की इस कामयाबी पर कॉलेज की प्रधानाचार्य रितु दीवान, कोच अरुण कुमार और कॉलेज स्टाफ ने उन्हें बधाई दी है।

विज्ञापन

सीएम के भाई ने शूटिंग रेंज में सीखी निशानेबाजी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के भाई महेंद्र सिंह बिष्ट गुरुवार को अपने गांव के गोरक्षनाथ इंटर कॉलेज से कुछ निशानेबाजों के साथ वास स्पोर्ट्स राइफल क्लब पहुंचे। उन्होंने निशानेबाजी में उपयोग होने वाले अत्याधुनिक सामान की जानकारी ली। वास स्पोर्ट्स के प्रशिक्षक व निदेशक विवेक अत्रय शर्मा ने उन्हें निशानेबाजी का प्रशिक्षण दिया। महेन्द्र सिंह बिष्ट अपने यहां से तीन महिला निशानेबाजों को बागपत के जोहड़ी गांव में आयोजित प्रतियोगिता में हिस्सा दिलाने लाए थे।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed