राज्य स्तरीय दौड़ स्पर्धा में मंडी के धावकों का दबदबा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाहन के चंबा मैदान में शनिवार को हुई राज्य स्तरीय दौड़ प्रतियोगिता में मंडी जिले का दबदबा रहा। प्रतियोगिता के समापन पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र ठाकुर ने विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।
जिला खेल अधिकारी सुशील कुमार शर्मा और एथलेटिक्स कोच विजय कुमार यादव विशेष रूप से मौजूद रहे। प्रतियोगिता लड़के-लड़कियों की 13 से 15 व 16 से 19 आयु वर्ग में हुई। 16 से 19 आयु वर्ग में लड़कों की पांच हजार मीटर दौड़ में मंडी का दबदबा रहा।
मंडी के प्रवीन और चमनलाल पहले तथा दूसरे स्थान पर रहे। ऊना के बादल को तीसरा स्थान मिला। लड़कियों की पांच हजार मीटर दौड़ में मंडी की तमन्ना पहले, हमीरपुर की शिवाली दूसरे और मंडी की गंगा तीसरे स्थान पर रहीं।
3 हजार मीटर दौड़ में इन खिलाड़ियों ने मारी बाजी
13 से 15 लड़कों की 3 हजार मीटर दौड़ में मंडी के यशपाल, राहुल क्रमश पहले व दूसरे स्थान पर रहे। कांगड़ा के अंशुल को तीसरा स्थान मिला। लड़कियों में मंडी की आस्था प्रथम, कुल्लू की पूजा द्वितीय और मंडी की ज्योति तृतीय रहीं।
मुख्य अतिथि ने प्रथम तीन स्थानों पर रहे युवाओं को 15 हजार, 10 हजार और 8 हजार रुपये की नकद राशि दी। इस दौरान अभय कंवर, संजय शुक्ल, मनुज शर्मा, नरेश कुमार, वीरेंद्र कुमार, घनश्याम, कैलाश तोमर, विनोद कुमार, रामगोपाल और अरुण कुमार आदि मौजूद रहे।