{"_id":"5c3c127abdec227398363c88","slug":"lucknow-wins-state-level-tournament-title","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्यस्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट-2019 का खिताब लखनऊ टीम ने जीता","category":{"title":"Local Sports","title_hn":"स्थानीय खेल","slug":"local-sports"}}
राज्यस्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट-2019 का खिताब लखनऊ टीम ने जीता
Mon, 14 Jan 2019 12:27 PM IST
शिखा पांडेय
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 14 Jan 2019 12:27 PM IST
विज्ञापन
डॉ. वीरेंद्र स्वरूप मेमोरियल राज्यस्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट-2019 का खिताब लखनऊ ने जीता
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डॉ. वीरेंद्र स्वरूप मेमोरियल राज्यस्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट-2019 का खिताब लखनऊ ने जीता। कानपुर में फूलबाग स्थित डीएवी ग्राउंड में लखनऊ व मेरठ टीम के बीच फाइनल मुकाबला खेला गया। जिसमें लखनऊ की टीम ने 4 विकेट से मैच में जीत दर्ज कर ली।
टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मेरठ की टीम ने 30 ओवर में 9 विकेट खोकर 184 रन बनाए। इनकी ओर से अरमान अंसारी ने 43, अनुराग गौतम ने 41 रनों का योगदान दिया गया। जवाब में उतरी लखनऊ की टीम ने 27.1 ओवर में 6 विकेट खोकर 185 रन बनाकर विजेता ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया। इनकी ओर से अतीफ ने नाबाद 77, अभिषेक ने 29 रनों का योगदान दिया।
मुख्य अतिथि कुमकुम स्वरूप ने विजेता व उप विजेता टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। प्लेयर ऑफ टूर्नामेंट का खिताब मेरठ के अरमान अंसारी, बेस्ट बैट्समैन का खिताब लखनऊ के अमित राय व बेस्ट बॉलर का खिताब लखनऊ के सोनू सिंह को दिया गया। कार्यक्रम में डीएवी डिग्री कॉलेज के प्राचार्य अमित श्रीवास्तव, नीलांबर कौशिक, मोहम्मद याकूब, रामगोपाल शर्मा, गुलाम मोइन्नुद्दीन, सरताज आलम समेत अन्य लोग मौजूद थे।