फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Kerala all-out on 121 score in Ranji Trophy match in Mohali

सिद्धार्थ कौल की गेंदबाजी के आगे केरल के धुरंधर हुए ढेर, पहले दिन पूरी पारी 121 पर सिमटी

Mon, 31 Dec 2018 09:31 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब) Published by: खुशबू गोयल Updated Mon, 31 Dec 2018 09:31 AM IST
विज्ञापन
Kerala all-out on 121 score in Ranji Trophy match in Mohali
केरल बनाम पंजाब

तेज गेंदबाज सिद्धार्थ कौल की शानदार गेंदबाजी (55/6) की बदौलत पंजाब ने केरल को पहली पारी में महज 121 रनों पर समेट दिया। पीसीए स्टेडियम मोहाली में रणजी ट्राफी के तहत विवार से पंजाब और केरल के बीच मुकाबला शुरू हुआ। पहले दिन का खेल समाप्त होने तक पंजाब ने 2 विकेट के नुकसान 135 रन बना लिए हैं। पंजाब के सलामी बल्लेबाज जीवनजोत सिंह नाबद 67 रन जबकि कप्तान मनदीप सिंह नाबाद 41 रन पर खेल रहे हैं। ऐसे में पंजाब को पहली पारी में अब तक 14 रन की बढ़त मिल गई है और उनके पास अभी 8 विकेट बचे हैं।  

विज्ञापन


रविवार को पहले दिन पंजाब ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। गेंदबाजों की सटीक गेंदबाजी के आगे केरल की टीम नहीं टिक सकी और 121 रनों पर ऑलआउट होकर पवेलियन लौट गई। केरल टीम की ओर से राहुल पी और केबी अरुण ने पारी की शुरुआत की लेकिन 38 रन के स्कोर पर राहुल पी 20 रन बनाकर पंजाब के तेज गेंदबाज सिद्धार्थ कौल के शिकार बन गए। 

विज्ञापन

Kerala all-out on 121 score in Ranji Trophy match in Mohali
केरल बनाम पंजाब

पहला विकेट एलबीडब्ल्यू के रूप में गिरा। इसके बाद आए मोहम्मद अजहरूद्दीन भी 8 रन के निजी स्कोर पर सिद्धार्थ के शिकार बने। इसे बाद एक के बाद एक विकेट गिरते रहे। केरल का कोई खिलाड़ी क्रीज पर नहीं टिका। केबी अरुण (21), संजू सैमसन (14), कप्तान सचिन बॉबी (2) जबकि जलज सक्सेना (11) के निजी स्कोर पर आउट हो गए। 

इसके बाद केरल के विकेट कीपर बल्लेबाज विष्णु विनोद ने पारी को संभालते हुए 35 रन बनाए लेकिन उन्हें भी सिद्धार्थ कौल ने शुभमन गिल के हाथों कैच करवा कर पारी का अंत कर दिया। इसके बाद केरल के तीन बल्लेबाज मात्र 7 रन जोड़कर आउट हो गए। केरल की पूरी टीम 37 ओवर में सभी विकेट खोकर 121 रन ही बना सकी। पंजाब की ओर से सिद्धार्थ कौल ने 15 ओवर में 55 रन देकर 6 विकेट ,मयंक मार्कंडे 4 ओवर में 14 रन देकर 2 विकेट तथा बलतेज व मनप्रीत सिंह ग्रेवाल ने 1-1 विकेट झटके।

इसके बाद पंजाब की टीम ने बल्लेबाजी शुरू की। पारी की शुरुआत करने के लिए मैदान में जीवनजोत सिंह व शुभमन गिल की जोड़ी उतरी। बोर्ड पर पंजाब का स्कोर 30 रन ही था कि शुभमन गिल को 24 के निजी स्कोर पर केरल के गेंदबाज बसील थंपी ने बोल्ड कर दिया। इसके बाद बल्लेबाजी करने आए अनमोलप्रीत सिंह अभी खाता भी नहीं खोले की बसील थंपी की गेंद पर बोल्ड हो गए।

 उस समय पंजाब ने 38 रन पर दो विकेट खो दिए। इसके बाद जीवनजोत सिंह व कप्तान मनदीप सिंह के साथ मिलकर पंजाब को 100 रनों के पार पहुंचाया। पहले दिन का खेल खत्म होने तक पंजाब ने अपनी पहली पारी में 2 विकेट पर 135 रन बना लिए थे। जीवनजोत 67 नाबाद और मनदीप सिंह 41 नाबाद पर खेल रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed