{"_id":"5be6bde8bdec2269807e0a4e","slug":"kabaddi-player-priyanka-negi-and-cricketer-sushma-verma-in-dharamshala","type":"story","status":"publish","title_hn":"खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने धर्मशाला पहुंचीं प्रियंका और सुषमा","category":{"title":"Local Sports","title_hn":"स्थानीय खेल","slug":"local-sports"}}
खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने धर्मशाला पहुंचीं प्रियंका और सुषमा
हरीश चंद्र, अमर उजाला, धर्मशाला
Updated Mon, 12 Nov 2018 11:29 AM IST
विज्ञापन
file photo
पुलिस विभाग की प्रदेश स्तरीय 50 स्पोर्ट्स मीट में अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी प्रियंका नेगी और क्रिकेटर सुषमा वर्मा खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाएंगी। दोनों खिलाड़ी विभाग की स्पोर्ट्स मीट के लिए धर्मशाला पहुंची हैं।
विज्ञापन
पुलिस विभाग की स्पोर्ट्स मीट में क्रिकेट शामिल नहीं है, जबकि कबड्डी शामिल होने के बाद भी महिलाओं की स्पर्धा नहीं हो रही है। आयोजन समिति ने दोनों अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को किसी उपसमिति का जिम्मा नहीं सौंपा है।
विज्ञापन
सुषमा वर्मा और प्रियंका नेगी तीन दिन सिर्फ पुलिस खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाएंगी। उधर, स्पोर्ट्स मीट आयोजन समिति के सचिव एवं उप पुलिस महानिरीक्षक उत्तरी क्षेत्र डॉ. अतुल फुलझेले ने कहा कि सुषमा और प्रियंका विभाग के खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा स्रोत हैं।
विज्ञापन
उन्हें मीट में कोई जिम्मेदारी नहीं दी गई है, वे सिर्फ खिलाड़ियों को मनोबल बढ़ाएंगी। स्पोर्ट्स मीट में आईं प्रियंका नेगी और सुषमा वर्मा के साथ कई खिलाड़ी सेल्फी देते दिखे। एक पुलिस जवान ने दूसरे से कहा - भाई आपने सुषमा और प्रियंका के साथ सेल्फी ली या नहीं।