{"_id":"5bf259b8bdec226947536230","slug":"jyoti-shankar-gawte-wins-indira-marathon-for-the-sixth-time","type":"story","status":"publish","title_hn":"ज्योति शंकर गावते ने रचा इतिहास, इंदिरा मैराथन लगातार छठी बार जीती","category":{"title":"Local Sports","title_hn":"स्थानीय खेल","slug":"local-sports"}}
ज्योति शंकर गावते ने रचा इतिहास, इंदिरा मैराथन लगातार छठी बार जीती
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 19 Nov 2018 12:05 PM IST
विज्ञापन
ज्योति शंकर गावते
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराष्ट्र की ज्योति शंकर गावते ने सोमवार को इतिहास रच दिया। प्रयागराज में हुई अखिल भारतीय इंदिरा मैराथन के 34वें संस्करण में ज्योति ने महिला वर्ग में बाजी मारी। ज्योति ने प्रतिष्ठित मैराथन को लगातार छठी बार जीता।
विज्ञापन
वहीं पुरुष वर्ग में सेना का दबदबा रहा। बहादुर सिंह धोनी ने पहला स्थान हासिल किया तो गत चैंपियन रशपाल सिंह दूसरे व करण सिंह तीसरे स्थान पर रहे। बहरहाल, इंदिरा मैराथन के महिला वर्ग में महाराष्ट्र की ज्योति शंकर गावते चमकी।
विज्ञापन
ज्योति ने लगातार छठी बार मैराथन जीती। इस मैराथन में दूसरे नंबर पर बंगाल की श्यामली सिंह और तीसरे स्थान पर वाराणसी की रानी यादव रहीं। ज्योति ने दो घंटा, 54 मिनट और 26 सेकंड में मैराथन पूरी की। वहीं पुरुष वर्ग में धोनी ने दो घंटे 25 मिनट और 34 सेकंड में मैराथन पूरी की।
विज्ञापन
विजेताओं को दो-दो लाख रुपये की ईनामी राशि मिलेगी। दूसरे स्थान वाले को एक लाख जबकि तीसरे स्थान वाले को 75 हजार रुपये मिलेंगे। मैराथन में शीर्ष-14 वाले खिलाड़ियों को 10-10 हजार रुपये मिलेंगे।