{"_id":"5d45729d8ebc3e6cb66e8f2d","slug":"jnv-theog-shrey-and-rahul-won-gold-medal-in-taekwondo-trial-competition","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेएनवी ठियोग के श्रेय और राहुल ने जीता स्वर्ण पदक","category":{"title":"Local Sports","title_hn":"स्थानीय खेल","slug":"local-sports"}}
जेएनवी ठियोग के श्रेय और राहुल ने जीता स्वर्ण पदक
Sat, 03 Aug 2019 05:12 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ठियोग (रामपुर बुशहर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ठियोग (रामपुर बुशहर)
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 03 Aug 2019 05:12 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
जवाहर नवोदय विद्यालय ठियोग में दो दिवसीय संभाग स्तरीय ताइक्वांडो ट्रायल प्रतियोगिता शनिवार को शुरू हुई। इसमें चंडीगढ़ संभाग के तहत पंजाब, हिमाचल एवं जम्मू-कश्मीर के 54 जवाहर नवोदय विद्यालयों के लगभग 100 चयनित विद्यार्थी भाग ले रहे हैं।
विज्ञापन
प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रधानाचार्य सुमन कुमार ने किया। शनिवार को खेले गए मुकाबलों में 27-29 किलोग्राम भार वर्ग में जवाहर नवोदय विद्यालय ठियोग के श्रेय ने जेएनवी चंडीगढ़ के प्रिंस को हराकर स्वर्ण पदक के साथ जीत का आगाज किया।
विज्ञापन
इसके अलावा 29-32 किलोग्राम भार वर्ग में जेएनवी ठियोग के राहुल ने जेएनवी चंडीगढ़ के सुखविंदर को हराकर स्वर्ण पदक जीता। 32-35 किग्रा भारवर्ग में जेएनवी सोलन के आयुष ने जेएनवी बारामूला के सालिक को हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन
प्रतियोगिताओं के सफल आयोजन में युवा सेवाएं एवं खेल विभाग से इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स कांप्लेक्स शिमला के अश्वनी कुमार और धर्मशाला से कोच सुरेंद्र मोहन, ओलंपिक कोच भागीरथ, ताइक्वांडो प्रशिक्षक वीरेंद्र कुमार, कृतिका शर्मा, नेशनल रेफरी वीरेंद्र शर्मा, संतोष कुमारी और धर्मिंद्र कुमार ने सराहनीय योगदान दिया।
इस दौरान दिनेश, अमित, सुशीला, ऋषि राज, अरुण तोमर, इंद्रजीत, नीना शर्मा, दुर्गा भगती, सुनंदा, राजेश मोरे, रुचि, आशा, ललित, विजय, अनिल मुसाफिर, विवेक ठाकुर, कृष्ण लाल, अखिलेश, सरोज बाला आदि मौजूद रहे।