{"_id":"5bf827ebbdec22419d12b5fd","slug":"jammu-kashmir-ranji-team-won-match-against-tripura-in-srinagar-ground","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रणजी ट्रॉफी: जेएंडके ने त्रिपुरा को पछाड़ा, वसीम राजा ने छह विकेट गिराए, उमर बांडे मैन ऑफ द मैच","category":{"title":"Local Sports","title_hn":"स्थानीय खेल","slug":"local-sports"}}
रणजी ट्रॉफी: जेएंडके ने त्रिपुरा को पछाड़ा, वसीम राजा ने छह विकेट गिराए, उमर बांडे मैन ऑफ द मैच
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Updated Fri, 23 Nov 2018 09:46 PM IST
विज्ञापन
शेर-ए-कश्मीर क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित रणजी ट्राफी का मैच
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वसीम राजा की शानदार गेंदबाजी की बदौलत जेएंडके ने राउंड तीन रणजी ट्रॉफी में त्रिपुरा को आठ विकेट से पछाड़कर छह अंक हासिल किए। शेर-ए-कश्मीर क्रिकेट स्टेडियम, श्रीनगर में हुए इस मुकाबले में वसीम ने त्रिपुरा के छह महत्वपूर्ण विकेट गिराकर उन्हें बड़ा स्कोर बनाने से रोका। जेएंडके की ओर से अहमद उमर बांडे को शानदार 136 रनों की शतकीय पारी के लिए मैन ऑफ मैच का पुरस्कार दिया गया।
शुक्रवार को चौथे निर्णायक दिन त्रिपुरा ने दूसरी पारी में 233 रनों से आगे खेलना शुरू किया। उसके पास छह विकेट बाकी थे। एक समय लग रहा था कि त्रिपुरा के बल्लेबाज बड़ा स्कोर खींच जाएंगे। लेकिन जेएंडके से वसीम राजा ने उनकी सारी रणनीति पर पानी फेर दिया। राजा ने यूयू बोस, निनाद कदम, ब्रावीश, एसएस गोश, एमबी मूरा सिंह और एके सरकार को पवेलियन वापस भेजकर टीम को मजबूत स्थिति तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाए।
त्रिपुरा की ओर से एसके पटेल की 112 रनों की शतकीय पारी बेकार गई। त्रिपुरा ने अपनी दूसरी पारी में 358 रन जुटाए। जिससे पहली पारी के 124 रनों के साथ दोनों पारियों में 482 रनों का लक्ष्य दिया गया। जेएंडके ने अपनी पहली ही पारी में 442 रन जुटा लिए थे। उसके बाद जेएंडके ने दूसरी पारी में दो विकेट गंवाकर 43 रन हासिल कर जीत अपनी झोली में डाली। कई साल बाद घरेलू मैदान पर हुए रणजी ट्राफी में जेएंडके की यह पहली जीत है। दूसरी पारी में जेएंडके की ओर से उमर नजीर और परवेज रसूल ने दो-दो विकेट गिराए।

अगले मैच कब और कहां
इसके बाद जेएंडके राउंड 5 में उत्तर प्रदेश के खिलाफ 6 दिसंबर को जीजीएम साइंस कालेज जम्मू, 22 दिसंबर को राउंड 7 में जेएंडके बनाम ओडीशा जीजीएम साइंस कालेज जम्मू और 7 जनवरी को राउंड 9 में जेएंडके बनाम झारखंड जीजीएम साइंस कालेज जम्मू के मैदान मुकाबले खेले जाएंगे।