फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir cricket team scored 360 runs in Ranji Trophy match

रणजी ट्रॉफीः जेएंडके ने खड़ा किया 360 रनों का पहाड़, कप्तान परवेज दोहरे शतक से चूके

Mon, 13 Jan 2020 03:04 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Mon, 13 Jan 2020 03:04 PM IST
विज्ञापन
Jammu Kashmir cricket team scored 360 runs in Ranji Trophy match
रणजी ट्रॉफी - फोटो : अमर उजाला

बल्लेबाजों के बाद गेंदबाजों के मजबूत प्रदर्शन की बदौलत जम्मू एंड कश्मीर ने रणजी ट्रॉफी मुकाबले के दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक सर्विसेज के नौ विकेट 238 रनों पर झटक लिए। सर्विसेज दबाव में है, उसके नौ विकेट गिर चुके हैं और वह 122 रन पीछे है। इससे पहले जेएंडके ने पहली पारी में 360 रन बनाए। कप्तान परवेज रसूल 182 रन बनाकर आउट हो गए। जेएंडके की ओर से मोहम्मद मुदस्सर ने तीन विकेट झटके।  

विज्ञापन


दिल्ली के पालम ग्राउंड पर खेले जा रहे मुकाबले में रविवार की सुबह जेएंडके सात विकेट पर 338 रन से आगे खेलने उतरी और पूरी टीम 360 रन पर ऑलआउट हो गई। कप्तान परवेज रसूल (182) अपने दोहरे शतक से चूक गए। 360 रन के जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी सर्विसेज की टीम की शुरूआत खराब रही।
विज्ञापन


दोपहर के खाने तक सर्विसज ने 68 रन पर चार विकेट गवां दिए थे। इसके बाद कप्तान रजत पालिवाल (34) ने एपीएस शर्मा (47) के साथ मिलकर पारी को संभाला। चाय तक टीम को एपीएस शर्मा के रूप में एक और झटका लगा। दिन का खेल खत्म होने तक सर्विसेस के नौ विकेट गिर चुके थे, जबकि जेएंडके के स्कोर की बराबरी करने के लिए उसे 122 रन और बनाने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गेंदबाजी में जेएंडके ने छह गेंदबाज उतारे थे। मोहम्मद मुदस्सर ने अपने शानदार प्रदर्शन को जारी रखते हुए 19 ओवर की गेंदबाजी में पांच मेडन के साथ तीन विकेट लिए। वहीं उमर नजीर ने दो, आकिब नबी, आबिद मुश्ताक, परवेज रसूल और अब्दुल समद ने एक-एक विकेट लिया।  


कर्नल सीके नायडू टॉफी में आज यानी कि सोमवार को जेएंडके और रेलवे के बीच मैच खेला जाएगा। जीजीएम साइंस कॉलेज मैदान पर मुकाबला होगा। प्रतियोगिता में टीम ने तीन मुकाबले खेले हैं और तीन मैच बेनतीजा रहे हैं। जेएंडके अपने ग्रुप में सात अंक के साथ पांचवें स्थान पर है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed