फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu and Kashmir Cricket Association started the process of election of district associations

जम्मू-कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन ने शुरू की जिला संघों के चुनाव की प्रक्रिया

Thu, 03 Sep 2020 03:20 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Thu, 03 Sep 2020 03:20 PM IST
विज्ञापन
Jammu and Kashmir Cricket Association started the process of election of district associations
बीसीसीआई

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीअई) ने जम्मू-कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन जेकेसीए द्वारा जिला संघों के चुनाव नहीं करवाने पर नाराजगी जताई थी। बीसीसीआई ने जेकेसीए को जिला संघों की लंबित चुनाव प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूरा कर निर्वाचित निकाय का गठन करने के निर्देश दिए थे। अब जम्मू-कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन ने जिला क्रिकेट संघ के चुनाव की प्रक्रिया को शुरू किया है। जिला संघ के लंबित चुनाव कर नई कार्यकारिणी का गठन करने के लिए चुनाव करवाने का सिलसिला शुरू हो चुका है।

विज्ञापन


इस कड़ी में जम्मू जिला क्रिकेट एसोसिएशन के चुनाव नौ सितंबर, डोडा के छह सिंतबर और किश्तवाड़ जिले के आठ सितंबर को होने हैं। जेकेसीए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) आशिक बुखारी ने जिला क्रिकेट एसोसिएशन के चुनाव करवाने के संबंध में आदेश जारी कर दिया है।
विज्ञापन


इसमें जम्मू जिले का चुनाव नौ सितंबर को जीजीएम साइंस कॉलेज के हॉस्टल मैदान में होगा। मतदान सुबह दस बजे से शाम चार बजे तक चलेगा। सीईओ ने कहा कि जिन क्लबों ने पिछले दो वर्षों में जम्मू-कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित प्रतियोगिताओं में भाग लिया था, वह इन चुनावों में मतदान करेंगे। जिला एसोसिएशन के चुनाव में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सेक्रेटरी और ट्रेजरी के पद के लिए चुनाव होगा। निष्पक्ष चुनाव के लिए चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जम्मू जिला क्रिकेट एसोसिएशन के चुनाव में भाग लेने वाले प्रत्याशियों को पांच सितंबर दोपहर दो बजे तक अपने नामांकन दाखिल करवाने होंगे। छह सितंबर दोपहर दो बजे तक प्रत्याशी अपने नामांकन वापस ले सकते हैं, जबकि नामांकन पत्रों की जांच सात सितंबर को की जाएगी और नौ सितंबर को चुनाव होंगे और उसी दिन शाम को चुनाव का परिणाम घोषित कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed