फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   inter district athletics competition organised in jammu university

सौ मीटर फर्राटा दौड़ में रणदीप ने बाजी मारी, अंतर जिला एथलेटिक्स प्रतियोगिता में जम्मू का रहा दबदबा

Sun, 02 Dec 2018 10:17 PM IST
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Updated Sun, 02 Dec 2018 10:17 PM IST
विज्ञापन
inter district athletics competition organised in jammu university
अंतर जिला मंडल स्तर की एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन - फोटो : अमर उजाला
जम्मू विश्वविद्यालय के मैदान पर लड़कों व लड़कियों के वर्ग में रविवार को अंतर जिला मंडल स्तर की एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में जम्मू, कठुआ, सांबा, राजोरी, पुंछ, उधमपुर और रामबन के एथलीटों ने हिस्सा लिया। लड़कों के अंडर 19 वर्ग में सौ मीटर फर्राटा दौड़ में जम्मू जिले के रणदीप सिंह ने बाजी मारी। 
विज्ञापन


लड़कों के वर्ग में अंडर 14 वर्ग में 200 मीटर दौड़ में जम्मू जिले के अंकुश कुमार पहले स्थान पर रहे। लड़कियों के अंडर 14 वर्ग में 200 मीटर दौड़ में जम्मू जिले की आयुषी भट्ट अव्वल रही। लड़कियों के अंडर 17 वर्ग में 200 मीटर दौड़ में जम्मू जिले की चित्रलिखा ने बाजी मारी। लड़कों के अंडर 17 वर्ग में 200 मीटर दौड़ में जम्मू जिले के संदीप डोगरा ने बाजी मारी। 
विज्ञापन


अंडर 19 वर्ग में 200 मीटर दौड़ में जम्मू जिले के रणदीप सिंह ने जीत दर्ज करते हुए पहला स्थान हासिल किया। लड़कियों के अंडर 19 वर्ग में 200 मीटर दौड़ में जम्मू जिले के कशिश बड़ू ने बाजी मारी। लड़कों के अंडर 17 वर्ग में 1500 मीटर दौड़ में जम्मू जिले के सरफराज फारूक ने पहला स्थान हासिल किया। लड़कियों के अंडर 17 वर्ग में 1500 मीटर दौड़ में उधमपुर जिले की नीलम अख्तर ने जीत दर्ज की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लड़कियों के अंडर 19 वर्ग में 1500 मीटर दौड़ में उधमपुर जिले की आशु देवी पहले नंबर पर रही। लड़कों के वर्ग में सांबा जिले के मोहम्मद मुनीर ने जीत दर्ज की। लड़कों के अंडर 17 आयु वर्ग में 400 मीटर दौड़ में जम्मू जिले के अबरार चौधरी पहले स्थान पर रहे। 

डिस्कस थ्रो में मुख्तार, संध्या, तान्या और सन्नी चमके

डिस्कस थ्रो के मुकाबलों में अंडर 19 वर्ग में लड़कों की प्रतिस्पर्धा में जम्मू जिले के मुख्तार अली ने पहला स्थान जीतने में कामयाबी हासिल की। लड़कियों के वर्ग में कठुआ जिले की संध्या देवी पहले स्थान पर रही। लड़कों के अंडर 17 आयु वर्ग में जम्मू जिले के राहुल शर्मा ने जीत दर्ज करते हुए पहला स्थान हासिल किया। लड़कियों के वर्ग में जम्मू जिले की तान्या पहले स्थान पर रही। लड़कों के अंडर 14 आयु वर्ग में जम्मू जिले के सन्नी देयोल ने प्रथम स्थान हासिल किया। लड़कियों के वर्ग में जम्मू जिले की ही रूबिया बेगम ने जीत हासिल की। 
 

रीले दौड़ में भी जम्मू जिले का जलवा

एथलेटिक्स प्रतियोगिता में लड़कों की अंडर 14 आयु वर्ग में 400 मीटर रीले दौड़ में जम्मू जिले की टीम पहले स्थान पर रही। अंडर 19 आयु वर्ग में भी जम्मू जिले ने जीत हासिल की। लड़कियों के अंडर 17 आयु वर्ग में 400 मीटर रीले दौड़ में कठुआ जिले की टीम ने जीत हासिल की। वहीं लड़कियों के अंडर 19 वर्ग में भी जम्मू जिले की टीम ने पहला स्थान हासिल किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed