{"_id":"5da727628ebc3e013b28682c","slug":"inter-college-volleyball-competition-begins-theog-defeated-solan","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतर महाविद्यालय वॉलीबाल प्रतियोगिता शुरू, ठियोग ने सोलन को हराया","category":{"title":"Local Sports","title_hn":"स्थानीय खेल","slug":"local-sports"}}
अंतर महाविद्यालय वॉलीबाल प्रतियोगिता शुरू, ठियोग ने सोलन को हराया
Wed, 16 Oct 2019 07:51 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामपुर बुशहर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामपुर बुशहर
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 16 Oct 2019 07:51 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
पीजी कॉलेज रामपुर में बुधवार को छात्रा वर्ग की चार दिवसीय अंतर महाविद्यालय वॉलीबाल प्रतियोगिता शुरू हुई। प्राचार्य डॉ. केसी कश्यप ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इसमें प्रदेश के विभिन्न कॉलेजों से 17 टीमें भाग ले रही हैं।
विज्ञापन
पहला मैच सोलन और ठियोग के मध्य खेला गया। इसमें ठियोग ने जीत दर्ज की। मुख्यातिथि डॉ. केसी कश्यप ने छात्राओं का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि आज खेलकूद में लड़कियों ने पूरी दुनिया में नाम कमाया है।
विज्ञापन
आयोजक सचिव तेंजिन नेगी ने बताया कि प्रतियोगिता में 17 टीमें भाग ले रही हैं। इस दौरान उप प्रधानाचार्य एलएस वर्मा, ऑब्जर्वर डॉ. भूपेंद्र सिंह ठाकुर, डॉ. रामेश चौहान, पीटीए प्रधान दिनेश शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
ये टीमें ले रहीं भाग
प्रतियोगिता में सोलन कॉलेज, आरकेएमवी शिमला, कंडाघाट, संजौली, दौलतपुर चौक, कुल्लू, मंडी, सरकाघाट, एचपीयू शिमला, ठियोग, सीमा कॉलेज रोहडू, नेरवा, संगड़ाह, जोगिंद्रनगर, धर्मपुर, कुमारसैन और धर्मशाला कॉलेज की टीमें भाग ले रही हैं।