फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Indian team win medal in World Badminton Championship

वर्ल्ड बैडमिंटन चैंपियनशिप से मेडल जीत कर लौटी भारतीय टीम

Mon, 12 Aug 2019 07:51 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 12 Aug 2019 07:51 PM IST
विज्ञापन
Indian team win medal in World Badminton Championship
- फोटो : अमर उजाला

जिले के राजेंद्र कुमार के नेतृत्व में वर्ल्ड सीनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप में भारतीय टीम ने देश के झोली में छह मेडल डाले हैं। यह चैंपियनशिप 4 से 11 अगस्त तक पोलैंड के केटोवाइस शहर में हुई। भारतीय टीम ने चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन किया और एक स्वर्ण, दो रजत और तीन कांस्य पदक देश के लिए जीते। भारतीय टीम के प्रबंधक राजेंद्र कुमार ने कहा कि प्रतियोगिता में विश्व के 56 देशों के करीब 1500 खिलाड़ियों ने भाग लिया।

विज्ञापन


भारतीय टीम के खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन कर देश के लिए स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक जीते हैं। इसमें 40 वर्ष के पुरुष युगल वर्ग में विजय लैंसी और अजीत हरी दास ने गोल्ड मेडल जीता। 55 वर्ष महिलाओं के एकल वर्ग में मंजुसा ने सिल्वर मेडल जीता।
विज्ञापन


मंजुसा को फाइनल में हांगकांग की जाओ जिन ने हराया। मिश्रित युगल वर्ग में 50 से अधिक वर्ग में केपी नायर और सुजैन ने सिल्वर मेडल जीता। 45 से अधिक पुरुष युगल वर्ग में जेपी इस्माइल और राई शेखर ने कांस्य पदक हासिल किया। 70 से अधिक पुरुष एकल वर्ग में मरांडा ने कांस्य पदक अपने नाम किया। 65 से अधिक वर्ग में सुशील कुमार और सुरेंद्र सिंह पुंडीर ने कांस्य पदक जीता।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed