फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HPCA will select state's women's cricket team in Una on fifth sep

एचपीसीए इस दिन ऊना में चुनेगी प्रदेश की महिला क्रिकेट टीम

Tue, 03 Sep 2019 12:49 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 03 Sep 2019 12:49 PM IST
विज्ञापन
HPCA will select state's women's cricket team in Una on fifth sep

एचपीसीए साल 2019-20 के लिए महिला अंडर-19, अंडर-23 और वुमन सीनियर टीम का गठन करेगी। इसके लिए एचपीसीए इंदिरा स्टेडियम ऊना में ट्रायल होगा। इसमें प्रदेश की महिला खिलाड़ी भाग ले सकती हैं। ट्रायल में भाग लेने वाली खिलाड़ी हिमाचल की होनी चाहिए।

विज्ञापन


चयनित खिलाड़ी एचपीसीए की टीम से हिमाचल का प्रतिनिधित्व करेंगी। आठ सितंबर को सुबह नौ बजे आयोजित होने वाले ट्रायल से पूर्व खिलाड़ियों को अपना पंजीकरण करवाना होगा। अंडर-19 टीम के लिए ट्रायल देने वाली खिलाड़ियों का जन्म एक सितंबर, 2000 से पहले होना चाहिए।
विज्ञापन


इसी तरह अंडर-23 के लिए एक सितंबर, 1996 से पहले और सीनियर टीम के लिए कोई भी आयु सीमा नहीं है। ट्रायल के लिए पंजीकरण इंदिरा स्टेडियम ऊना में मौके पर ही किया जाएगा। इसमें भाग लेने के लिए खिलाड़ी को पुरी किट में आना होगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रायल के लिए यह होगी कमेटी
ट्रायल के लिए एचपीसीए ने छह सदस्यीय टीम का गठन किया है। कमेटी में विशाल जगोटा चेयरमैन होंगे, जबकि सुरिंद्र मेहता, डॉ. गीता मेहता, दीक्षा शर्मा और करुणा कुमारी सदस्य होंगी। अशोक शर्मा कमेटी के कन्वीनर होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed