{"_id":"5d9f5c868ebc3e93c315a6ae","slug":"himachal-starts-with-win-in-north-india-volleyball-competition","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तर भारत वॉलीबाल प्रतियोगिता में हिमाचल का जीत से आगाज","category":{"title":"Local Sports","title_hn":"स्थानीय खेल","slug":"local-sports"}}
उत्तर भारत वॉलीबाल प्रतियोगिता में हिमाचल का जीत से आगाज
Thu, 10 Oct 2019 10:00 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुल्लू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुल्लू
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 10 Oct 2019 10:00 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ढालपुर के रथ मैदान में चल रही उत्तर भारत वॉलीबाल में पहला मैच कस्टम विभाग दिल्ली और मस्तवाना साहिब रुड़की के बीच खेला गया। जिसमें कस्टम की टीम ने 3-2 के अंतर से मैच जीता। भारतीय वायु सेना और हरियाणा पुलिस के मैच खेला गया।
विज्ञापन
इसमें भारतीय वायु सेना ने बड़े अंतर 3-1 से जीत हासिल की। प्रदेश डाक विभाग ने कस्टम विभाग दिल्ली की टीम को 3-1 से हराया। एक अन्य मुकाबले में हरियाणा पुलिस ने आईटीबीपी को 3-2 से हराया।
विज्ञापन
प्रतियोगिता में देशभर की छह टीमें भाग ले रही हैं। पुल-ए में भारतीय वायु सेना, हरियाणा पुलिस और आईटीबीपी की टीमों को शामिल किया गया है। जबकि पुल-बी में कस्टम विभाग दिल्ली, मस्तवाना साहिब रुड़की और हिमाचल प्रदेश डाक विभाग की टीमों को शामिल किया गया है।
विज्ञापन
शुरू में सभी टीमों ने आपस में लीग मुकाबले खेले हैं। तीन दिन तक चलने वाली प्रतियोगिता का समापन 11 अक्तूबर को होगा। दशहरा खेल उत्सव समिति के अध्यक्ष एवं पुलिस अधीक्षक कुल्लू गौरव सिंह ने कहा कि प्रतियोगिता में छह टीमें भाग ले रही हैं। कुल्लू की टीम ने नाम वापस लिया है।