{"_id":"5c1bc0b0bdec2256a50a367d","slug":"himachal-boxer-navraj-chauhan-won-the-national-bronze-medal","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल के मुक्केबाज नवराज चौहान ने नेशनल में जीता कांस्य मेडल","category":{"title":"Local Sports","title_hn":"स्थानीय खेल","slug":"local-sports"}}
हिमाचल के मुक्केबाज नवराज चौहान ने नेशनल में जीता कांस्य मेडल
Thu, 20 Dec 2018 09:47 PM IST
ashok chauhan
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर
Published by: ashok chauhan
Updated Thu, 20 Dec 2018 09:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साई हॉस्टल बिलासपुर के मुक्केबाज नवराज चौहान ने जूनियर नेशनल मुक्केबाजी प्रतियोगिता में प्रदेश के लिए कांस्य पदक जीता है। उनका चयन इंडिया कैंप के लिए भी हो गया है। खेलो इंडिया में भी वे दमखम दिखाएंगे।
विज्ञापन
साई हॉस्टल के इंचार्ज जयपाल चंदेल ने बताया कि 12 से 18 दिसंबर तक महिला-पुरुष वर्ग की दूसरी जूनियर नेशनल प्रतियोगिता मोहाली स्थित चंडीगढ़ विश्वविद्यालय में हुई। इसमें साई बिलासपुर के पांच मुक्केबाजों ने हिस्सा लिया था।
विज्ञापन
कोच विजय नेगी ने बताया कि चार मुक्केबाज क्वार्टर फाइनल में हार गए थे, जबकि 15 साल के नवराज चौहान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया। इसकी बदौलत नवराज का चयन इंडिया कैंप के लिए हुआ है। खेलो इंडिया के लिए भी वे चयनित हुए हैं।
विज्ञापन
हॉस्टल पहुंचने पर इसका स्वागत किया गया। इंडिया टीम के कप्तान और कबड्डी के स्टार खिलाड़ी भी साई हॉस्टल बिलासपुर से निकले हैं। इसके अलावा रोहित राणा भी कबड्डी में नाम कमा चुके हैं, जबकि रवि शर्मा, विशाल भारद्वाज भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कबड्डी में जौहर दिखा चुके हैं।