फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal became champion in Kabaddi competition, women and men teams registered victory

Himachal: कबड्डी प्रतियोगिता में हिमाचल बना चैंपियन, महिला और पुरुष टीमों ने दर्ज की जीत

Wed, 30 Apr 2025 12:57 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 30 Apr 2025 12:57 PM IST
सार

प्रदेश इलेक्ट्रिसिटी स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड की ओर से आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता के दोनों वर्गों में हिमाचल चैंपियन बना। 

विज्ञापन
Himachal became champion in Kabaddi competition, women and men teams registered victory
कबड्डी प्रतियोगिता में हिमाचल बना चैंपियन - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश इलेक्ट्रिसिटी स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड की ओर से आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता के दोनों वर्गों में हिमाचल चैंपियन बना। मंगलवार को अंतिम दिन पुरुष वर्ग में हिमाचल विद्युत बोर्ड ने महाराष्ट्र बिस्कॉम को 33-16 से हराकर खिताब अपने नाम किया। तीसरे स्थान पर हरियाणा पावर कॉरपोरेशन रहा। वहीं, महिला वर्ग में भी हिमाचल ने महाराष्ट्र बिस्कॉम को 30–17 से हराकर जीत हासिल की। मुकाबले में हिमाचल की टीम से साक्षी और प्रफुल्ला ने भी बेहतरीन खेल प्रदर्शन किया। महिला वर्ग में महाराष्ट्र ट्रांसमिशन तीसरे स्थान पर रहा। महिला वर्ग में बेस्ट डिफेंडर बिजली बोर्ड की साक्षी, बेस्ट रेडर महाराष्ट्र की अश्वनी शिवार और बेस्ट ऑलराउंडर बोर्ड की साक्षी रहीं। इसी तरह पुरुष वर्ग में बेस्ट डिफेंडर बिजली बोर्ड के मुनीष नेगी, बेस्ट रेडर महाराष्ट्र के सतनाम और ऑलराउंडर महाराष्ट्र के अजय शिंदे रहे।

विज्ञापन


समापन समारोह में ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत कर विजेताओं को पुरस्कृत किया। मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार खेल गतिविधियों को बढ़ावा दे रही है। स्कूलों में बच्चों को नशे से दूर रखने के लिए खेलकूद एवं सांस्कृतिक गतिविधियों पर फोकस किया जा रहा है। उन्होंने विद्युत स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड की स्मारिका का विमोचन भी किया। बिजली बोर्ड के अतिरिक्त निदेशक अनुराग पराशर ने बताया कि बोर्ड की ओर से पहली बार महिलाओं की कबड्डी प्रतियोगिता करवाई है। इसमें 4 महिला टीमों ने हिस्सा लिया। जबकि पुरुष वर्ग में 14 टीमों ने भाग लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed