{"_id":"5bf00e35bdec2269ac7ef6bb","slug":"himachal-beat-the-railway-team-by-three-wickets-in-ck-nayudu-trophy","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीके नायडू क्रिकेट ट्रॉफी में इस खिलाड़ी ने हिमाचल को दिलाई जीत","category":{"title":"Local Sports","title_hn":"स्थानीय खेल","slug":"local-sports"}}
सीके नायडू क्रिकेट ट्रॉफी में इस खिलाड़ी ने हिमाचल को दिलाई जीत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Updated Sat, 17 Nov 2018 06:19 PM IST
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में हिमाचल और रेलवे के बीच अंडर-23 सीके नायडू क्रिकेट ट्रॉफी के मैच में एनए शर्मा की 56 रनों की अर्द्धशतकीय पारी ने मेजबान टीम को जीत दिलाई। हिमाचल ने ट्रॉफी मैच तीन विकेट से जीत लिया है, जबकि जीत के लिए टीम को छह अंक मिले हैं।
विज्ञापन
मैच के अंतिम दिन लंच से पहले ही टीम ने 55.2 ओवर में सात विकेट गंवाकर लक्ष्य को पूरा किया। दूसरी पारी के लिए हिमाचल को मिले 217 रनों के लक्ष्य से 90 रन दूर हिमाचल ने शनिवार को चार विकेट पर 127 रनों से आगे खेलना शुरू किया।
विज्ञापन
टीम की ओर से आरआई ठाकुर 18, एसआर पुरोहित 40, डीबी रंगी 17, एए वालिया 38, एनए शर्मा 12, एएस जंवाल 19 और एनके कंवर ने नाबाद 15 रनों का सहयोग दिया।
इससे पूर्व मैच में रेलवे टीम ने अपनी दूसरी पारी में 214 रन मारे, जबकि तीन रनों की लीड लेकर हिमाचल को 218 रनों का लक्ष्य जीत के लिए दिया था। अब हिमाचल की टीम अपना अगला मैच आठ दिसंबर को जम्मू-कश्मीर के खिलाफ खेलेगी।
विज्ञापन