यूपी स्टूडेंट ओलंपिक का ओवरऑल चैंपियन बना हिलमैन पब्लिक स्कूल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा में स्टूडेंट्स ओलंपिक एसोसिएशन उत्तर प्रदेश की ओर से चौथी उत्तर प्रदेश स्टेट स्टूडेंट ओलंपिक खो-खो चैंपियनशिप का समापन होली लाइट सीनियर सेकेंडरी पर हुआ। दिन का पहला फाइनल मैच अंडर-12 बालक वर्ग में होली लाइट सीनियर सेकेंण्ड्री स्कूल और एसपी इंटरनेशनल एकेजडी टीम के बीच खेला गया। होली लाइट ने एकतरफा मैच में एसपी इंटरनेशनल एकेडमी की टीम को 8-1 से हराकर फाइनल मैच जीत लिया।
अंडर-14 बालक वर्ग में एसपी इंटरनेशनल एकेडमी ने होली लाइट पब्लिक स्कूल को 6-2 से हराकर प्रतियोगिता जीत ली। अंडर-17 बालिका वर्ग में लक्की पब्लिक स्कूल और हिलमैन पब्लिक स्कूल के मध्य खेला गया।
हिलमैन पब्लिक स्कूल ने लक्की पब्लिक स्कूल को 8-2 से हराकर फाइनल मैच जीत लिया। अंडर-17 बालक वर्ग में हिलमैन पब्लिक स्कूल ने एसएस पब्लिक स्कूल को 5-1 से हराकर फाइनल मैच जीतने का गौरव पाया।
स्टूडेंट ओलंपिक संघ कराएगा कई बड़ी चैंपियनशिप: राजीव तिवारी
स्टूडेंट ओलंपिक एसोसिएशन के अध्यक्ष राजीव तिवारी का कहना है एसोसिएशन जल्द ही यूपी में जनपदीय स्तर की खो-खो प्रतियोगिता आयोजित करएगी। इसके लिए अक्टूबर के अंतिम सप्ताह में बैठक बुलाई गई है।
उन्होंने कहा कि एसोसिएशन का उद्देश्य व्यापक स्तर पर खो-खो के खेल को बढ़ावा देना है। तिवारी ने बताया कि एसोसिएशन अन्य खेलों को भी बड़े स्तर पर प्रमोट करने की विचार कर रही है।
इस कड़ी में अगले साल से कई खेलों की बड़ी चैंपियनशिप शहर में देखने को मिलेगी। एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष मेघ सिंह यादव ने बताया कि एसोसिएशन के मकसद केंद्र सरकार और राज्य सरकार की ओर से चलने वाली योजनाओं को खिलाड़ियों तक पहुंचा भी है।