इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 भी खेलेंगी एचपीसीए की हरलीन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत और इंग्लैंड महिला क्रिकेट के बीच एक दिवसीय सीरीज में खेलने वाली एचपीसीए की खिलाड़ी हरलीन देयोल अब इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज भी खेलेंगी।
भारत दौरे पर आई इंग्लैंड महिला टीम के साथ मार्च में होने वाले तीन टी-20 मैचों के लिए बीसीसीआई ने टीम की घोषणा कर दी है। इसमें एचपीसीए की आलराउंडर हरलीन देयोल का नाम भी शामिल है।
भारत और इंग्लैंड के बीच तीन टी-20 मैच गुवाहाटी में होंगे। पहला मैच चार मार्च, दूसरा सात और तीसरा मैच नौ मार्च को होगा। हरलीन ने इंग्लैंड के खिलाफ तीन एकदिवसीय मैचों की सीरीज में अब तक एक ही मैच खेला है। इसमें कुछ खास नहीं कर पाईं और महज दो रन ही बना सकीं।
पंजाब की रहने वाली हैं हरलीन
पंजाब की रहने वाली हरलीन बचपन से ही एचपीसीए की महिला अकादमी से जुड़ने के कारण वह हिमाचल के लिए ही खेलती आई हैं। हरलीन इससे पहले बोर्ड की प्रेसिडेंट इलेवन टीम में 18 फरवरी 2019 को खेले गए इंग्लैंड के खिलाफ वॉर्मअप मैच के लिए चुना गया था।
इसके अलावा हिमाचल महिला टीम ने सीनियर महिला वन डे लीग 2018 के सेमीफाइनल में पहुंचने पर टीम में भी अहम भूमिका रही थी। हरलीन सीनियर महिला क्रिकेट चैलेंजर ट्रॉफी के वन डे मैच 2018-19 की टीम रेड टीम में भी थीं। यहां टीम रेड विजेता थी। अंतिम मैच में हरलीन ने टीम के लिए 42 रन की शानदार पारी खेली थी।