{"_id":"5bc8855dbdec226951769e51","slug":"fourth-place-for-hpu-women-team-in-north-zone","type":"story","status":"publish","title_hn":"नॉर्थ जोन में एचपीयू महिला टीम को चौथा स्थान","category":{"title":"Local Sports","title_hn":"स्थानीय खेल","slug":"local-sports"}}
नॉर्थ जोन में एचपीयू महिला टीम को चौथा स्थान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Updated Thu, 18 Oct 2018 06:36 PM IST
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की महिला क्रिकेट टीम ने एमडीयू रोहतक में इंटर यूनिवर्सिटी नॉर्थ जोन क्रिकेट स्पर्धा में चौथा स्थान पाया। प्रदेश विश्वविद्यालय के लिए यह बड़ी उपलब्धि है। सत्र 2018-19 में ही विश्वविद्यालय के खेल कलेंडर में क्रिकेट को शामिल किया गया है।
विज्ञापन
पहली बार ही टीम ने अच्छा प्रदर्शन किया है। शालिनी, प्रेक्षा, वर्षा और कैप्टन प्राची ने बेहतरीन बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। टीम के कोच डॉ. राज कुमार और प्रबंधक राजेश शर्मा ने बताया कि महिला खिलाड़ियों ने नॉर्थ जोन में अच्छे खेल का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन