{"_id":"5c260bc1bdec2256ea1959bf","slug":"four-players-from-chamba-in-himachal-pradesh-volleyball-team","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल की वॉलीबाल टीम में चंबा के चार खिलाड़ी","category":{"title":"Local Sports","title_hn":"स्थानीय खेल","slug":"local-sports"}}
हिमाचल की वॉलीबाल टीम में चंबा के चार खिलाड़ी
Fri, 28 Dec 2018 05:11 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंबा
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Fri, 28 Dec 2018 05:11 PM IST
विज्ञापन
आंध्र प्रदेश कड्डपा में होने वाली राष्ट्रीय अंडर-14 वर्ग वॉलीबाल प्रतियोगिता में चंबा के चार खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। प्रतियोगिता सात से 11 जनवरी तक होगी। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बद्दी में टीम का प्रशिक्षण शिविर चल रहा है। प्रशिक्षण दो जनवरी तक चलेगा। इसके बाद खिलाड़ी आंध्र प्रदेश के लिए रवाना होंगे।
विज्ञापन
कोहाल स्कूल के विजय कुमार, सीनियर सेकेंडरी स्कूल भुनाड़ के छात्र विवेक, छात्रा सरोज और सीनियर सेकेंडरी स्कूल सुरंगाणी की छात्रा कामना का चयन हुआ है। एडीईपीओ जन्म सिंह ने बताया कि चार खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। प्रतियोगिता आंध्र प्रदेश के कड्डपा में सात से 11 जनवरी तक होगी। खिलाड़ियों के लिए प्रशिक्षण शिविर बद्दी स्कूल में चल रहा है।
विज्ञापन