फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   For the first time korfball Federation Cup in Himachal

हिमाचल में पहली बार होगा कोर्फबाल फेडरेशन कप

Sat, 10 Nov 2018 04:20 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जाहू (हमीरपुर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जाहू (हमीरपुर) Updated Sat, 10 Nov 2018 04:20 PM IST
विज्ञापन
For the first time korfball Federation Cup in Himachal

अखिल भारतीय कोर्फबाल फेडरेशन कप पहली बार हिमाचल में होगा। जिला ऊना में यह प्रतियोगिता करवाई जाएगी। अखिल भारतीय कोर्फबाल संघ के अधिकारियों ने प्रदेश कोर्फबाल संघ को इसके लिए अवगत करवाया है।

विज्ञापन


फेडरेशन कप में देश की बेस्ट आठ टीमों के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। अखिल भारतीय कोर्फबाल रेफरी बोर्ड के चेयरमैन एवं प्रदेश कोर्फबाल संघ के महासचिव बंशी राम सुमन ने कहा कि पहली बार राज्य को फेडरेशन कप की मेजबानी करने का मौका मिला है। खेल के आयोजन की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इसमें हिमाचल, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, राजस्थान, आंध्रप्रदेश, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश और दिल्ली की टीमें भाग लेंगी। इसमें 250 से अधिक खिलाड़ी और अधिकारी शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुमन ने कहा कि संघ ने प्रदेशाध्यक्ष एवं जिला ऊना के उपायुक्त राकेश कुमार प्रजापति से विचार-विमर्श कर इंदिरा गांधी खेल मैदान में प्रतियोगिता करवाने का निर्णय लिया है। प्रतियोगिता दिसंबर और जनवरी में होगी।


फेडरेशन कप में प्रदेश की ए और बी दो टीमें खेलेंगी। इसके लिए खिलाड़ियों का चयन कमेटी करेगी। इसके लिए प्रदेश कोर्फबाल संघ के सचिव देवदत्त प्रेमी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सेसराम राठौर, उपाध्यक्ष सतीश शर्मा, ऊषा ठाकुर, प्रेस सचिव पवन रांगड़ा आदि ने खुशी जाहिर की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed