फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   First women's under-19 tournament from June 5 HPCA released the schedule matches will be held in Chandigarh

Sports News: पहला महिला अंडर-19 टूर्नामेंट 5 जून से, एचपीसीए ने जारी किया शेड्यूल, चंडीगढ़ में होंगे मुकाबले

Sat, 31 May 2025 05:00 AM IST
अंकेश डोगरा मोहिंद्र सिंह, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
मोहिंद्र सिंह, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: अंकेश डोगरा Updated Sat, 31 May 2025 05:00 AM IST
सार

अंडर-19 वनडे टूर्नामेंट सीनियर महिला क्रिकेट टूर्नामेंट की तरह हिमाचल के बाहर चंडीगढ़ में करवाया जाएगा। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
First women's under-19 tournament from June 5 HPCA released the schedule matches will be held in Chandigarh
HPCA - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन ओर से प्रदेश में पहली बार पांच मई से अंतर जिला महिला अंडर-19 वनडे क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू किया जाएगा। इसके लिए एचपीसीए की ओर से तैयारियां शुरू कर दी हैं। अंडर-19 वनडे टूर्नामेंट सीनियर महिला क्रिकेट टूर्नामेंट की तरह हिमाचल के बाहर चंडीगढ़ में करवाया जाएगा। पांच जून को शुरू होने वाले महिला अंडर-19 टूर्नामेंट में एचपीसीए की ओर 12 जिलों टीमों के दो पूल बनाए गए हैं।

विज्ञापन


पूल-ए में शिमला, कुल्लू, मंडी, चंबा, सिरमौर और लाहौल-स्पिति हैं। पूल बी में कांगड़ा, सोलन, बिलासपुर, ऊना, हमीरपुर और किन्नौर में लीग मुकाबले खेले जाएंगे। हर पूल में टॉप दो स्थानों पर रहने वाली टीमें सेमीफाइनल में प्रवेश करेंगी। प्रतियोगिता में पूल-ए की टीमों के लीग मुकाबले पांच से 15 जून तक खेले जाएंगे। पूल बी के मुकाबले 15 से 26 जून तक होंगे। यह मैच चंडीगढ़ के सीआईओसी और महाजन ग्राउंड में होंगे।
विज्ञापन


सेमीफाइनल मुकाबले 27 जून को खेले जाएंगे। जिस जिला टीम में खिलाड़ियों की कमी रही, उसमें दूसरे जिले की महिला खिलाड़ियों को मौका दिया गया है। एचपीसीए के सचिव अवनीश परमार ने कहा कि पांच जून से पहले महिला अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट की शुरुआत हो रही है। यह टूर्नामेंट पांच जून से 29 जून तक चलेगा। टूर्नामेंट के सभी लीग और सेमीफाइनल मुकाबले चंडीगढ़ के मैदानों में खेले जाएंगे। जल्द ही फाइनल की तिथि जारी कर दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed