फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Diya gets second position in Mashobra run

मशोबरा रन में सोलन की दीया ने हासिल किया दूसरा स्थान

Sun, 09 Jun 2019 06:59 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोलन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोलन Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 09 Jun 2019 06:59 PM IST
विज्ञापन
Diya gets second position in Mashobra run
- फोटो : अमर उजाला

टफमैन की ओर से मशोबरा में आयोजित शिमला अल्ट्रा एंड हाफ मैराथन में सोलन के गुरुकुल इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में दसवीं की छात्रा दीया कपूर ने पांच किलोमीटर दौड़ में दूसरा स्थान हासिल किया। इसी दौड़ में दीया के छोटे भाई रचित कपूर ने अपनी रेस कंपलीट कर फिनिशर मेडल हासिल किया। पांच किलोमीटर दौड़ के फीमेल वर्ग में दिल्ली की अवंतिका पहले, सोलन की दीया कपूर दूसरे और गुरुग्राम की इशिता गोयल ने तीसरा स्थान पाया।

विज्ञापन


पांच किलोमीटर पुरुष वर्ग में मोहाली के दैविक शर्मा पहले, दिल्ली के विपुल विष्ट दूसरे और गुरदासपुर पंजाब के अंगद सिंह तीसरे स्थान पर रहे। दीया कपूर ने अपनी इस सफलता पर खुशी जताई। दीया ने बताया कि यह रेस भारत की कठिन रेस में शुमार है और कंपीटिशन भी बहुत होता है।
विज्ञापन


रेस का रूट बेहद कठिन था और अढ़ाई किलोमीटर की खड़ी चढ़ाई थी। मां कल्पना परमार इसी रूट पर 80 किलोमीटर दौड़ रही थीं और भाई रचित कपूर भी साथ दौड़ रहे थे। इससे हौसला बढ़ा और इस रेस में अपना बेस्ट दिया। इस टफमैन मैराथन में 80, 50, 30, 21,10 किलोमीटर की दौड़ थी। इसमें देश के नामी धावकों के अलावा एक दर्जन विदेशी एथलीट ने भी भाग लिया। 15 साल से कम आयुवर्ग के बच्चों के लिए 5 किलोमीटर की दौड़ थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed