{"_id":"5c0fc6fdbdec224167139fcd","slug":"cooch-behar-trophy-2018-uttarakhand-beat-meghalaya","type":"story","status":"publish","title_hn":"कूच बिहार ट्रॉफी 2018: उत्तराखंड ने लगाया जीत का चौका, मेघालय को 352 रनों से हराया","category":{"title":"Local Sports","title_hn":"स्थानीय खेल","slug":"local-sports"}}
कूच बिहार ट्रॉफी 2018: उत्तराखंड ने लगाया जीत का चौका, मेघालय को 352 रनों से हराया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 12 Dec 2018 10:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्रिकेट के मैदान में उत्तराखंड का धमाल जारी है। मंगलवार को कूच बिहार ट्रॉफी में उत्तराखंड ने मेघालय को पारी और 352 रनों से हराकर टूर्नामेंट में अब तक की सबसे बड़ी जीत दर्ज की है। खास बात यह है कि मैच के दूसरे दिन उत्तराखंड ने मेघालय को दो बार ऑलआउट किया। मेघालय की टीम पहली पारी में 133 रन और दूसरी पारी में 52 रन ही बना सकी। इस टूर्नामेंट में उत्तराखंड की यह लगातार चौथी जीत है।
विज्ञापन
देहरादून स्थित तनुष क्रिकेट एकेडमी में मैच के दूसरे दिन पहले सत्र में उत्तराखंड नेकुछ ओवर खेल कर पारी 537 रन पर घोषित कर दी। इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरे मेघालय की शुरूआत अच्छी नहीं रही। पूरी टीम 133 रन ही बना पाई। राघव कपूर 50 रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं, पांच बल्लेबाज बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए। दूसरी पारी में भी मेघालय का हाल कुछ ऐसा ही रहा। इस बार पूरी टीम केवल 52 रन ही जोड़ सकी। उत्तराखंड की ओर से हरमन ने आठ और एस जुयाल ने पांच विकेट चटकाए।
विज्ञापन
300 से ज्यादा रनों से दूसरी जीत
उत्तराखंड ने कूच बिहार ट्रॉफी में मेघालय को 352 रनों से हराकर टूर्नामेंट में दूसरी बार 300 से ज्यादा रनों से जीत दर्ज की। इससे पहले उत्तराखंड ने मिजोरम को 338 रनों से हराया था।
विज्ञापन
लगातार चौथी जीत
उत्तराखंड टीम का शानदार फॉर्म जारी है। टीम अब तक के सभी मुकाबले जीत कर प्लेट ग्रुप में 28 अंक के साथ पहले स्थान पर कायम है। टीम ने अब तक चारों मैचों में एकतरफा जीत हासिल की है। उत्तराखंड ने मणिपुर, बिहार, मिजोरम व मेघालय टीम को पारी से हराया है।